{"_id":"e6f32a3d6d9ac2cbd009b1ad5f99baa5","slug":"newborn-baby-theft-in-rohtak-mother-again-got","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें
Mon, 09 Nov 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 09 Nov 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिविल अस्पताल में महिला ने 11 दिन पहले मासूम को जन्म दिया था, लेकिन उसे मां बनने की असली खुशी अब जाकर मिली। दरअसल सिविल अस्पताल से 11 दिन पहले चोरी हुआ 4 दिन का नवजात आखिरकार अपनी मां की गोद में पहुंच ही गया। बहुचर्चित मामले में खुलासा हुआ है कि एक महिला ने अपनी दूसरी शादी को बचाने और अपने पति से रुपये लेने के चक्कर में ही बच्चे का अपहरण करवाया था।
बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें
2 of 7
महराणा निवासी महिला गीता (45) की इस साजिश में सांपला निवासी उसका प्रेमी राजेश उर्फ मनोज और लाहली निवासी उसकी बहन ममता भी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात ये रही कि जिस बेड से बच्चे का अपहरण किया गया, उसी के पास वाले बेड पर आरोपी महिला की पहले पति से हुई बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला अपनी बेटी से मिलने गई थी। इसी दौरान उसने अपहरण की साजिश रच दी। आरोपी मनोज को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें
3 of 7
पहले पति से अभी तक तलाक की औपचारिकता शुरू भी नहीं हुई थी कि एक लाख रुपये के लिए गीता दूसरे पति तक पहुंच गई। पूठी सैमाण निवासी पवन से 1 लाख रुपये लेने के एवज में गीता ने उससे शादी की थी। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि गीता की पहली शादी बहादुरगढ़ निवासी रणबीर से हुई थी। रणबीर और गीता के 5 बच्चे (3 लड़कियां और दो लड़के) हैं। फिर दोनों में संबंध खराब होने के बाद गीता सांपला निवासी मनोज के संपर्क में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें
4 of 7
27 अक्तूबर को गीता की बेटी नीतिश (जो गीता के पहले पति से है) ने सिविल अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। नीतिश को के बेड के ठीक पास में ही बैंसी निवासी जच्चा नरेश को रखा गया था। जैसे ही नरेश अपनी सास के साथ भोजन करने के लिए बाहर गई तो गीता ने अपने प्रेमी मनोज की बहन लाहली निवासी ममता को मासूम का अपहरण करने भेज दिया। गीता और मनोज अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ममता बच्चे को बाहर ले आई।
विज्ञापन
बच्चा होने के 11 दिन बाद नसीब हुआ मां बनने का सुख, तस्वीरें
5 of 7
बच्चे को लेकर तीनों सांपला चले गए। फिर यहां से सैमाण पहुंच गए। पुलिस ने अपहरण के बाद जिस महिला का स्कैच जारी किया था, वह ममता का ही था। यदि पुलिस की कहानी पर यकीन करें तो गीता ने करीब डेढ़ साल पहले पवन से शादी की थी। पवन को गीता से एक बेटा चाहिए था। बच्चा नहीं होने के कारण दोनों के बीच अनबन थी। इस कारण पवन गीता को रुपये भी नहीं दे रहा था। लगातार रुपयों की कमी के कारण गीता ने कुछ महीनों पहले पवन को फोन पर बताया कि वह गर्भवती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।