अभिनेत्री व भाजपा नेता सोनाली फोगाट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में उनकी हालत सही नहीं दिख रही है। पीए सुधीर सांगवान उन्हें संभाले नजर आ रहा है और उनके पैर लड़खड़ा रहे हैं। आगे जाकर वह सीढ़ियों पर बैठ भी जाती हैं। वहां पर कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। मगर कोई मदद करता नजर नहीं आ रहा है। सोनाली फोगाट की मौत का रहस्य अब भी गहराया है लेकिन अब शायद इस वीडियो से मौत के रहस्य को सुलझाने मदद मिलेगी। बता दें कि सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग्स देने का भी मामला सामने आया है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
2 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
23 अगस्त की सुबह हार्ट अटैक से सोनाली फोगाट की मौत की खबर आई थी। मगर परिवार ने इसे सामान्य मौत मानने से इन्कार कर दिया था और हत्या का आरोप लगाया था। 25 अगस्त को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार कर लिया था।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि हुई थी। दो दिन से परिजन आरोपियों पर केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़े थे। सोनाली फोगाट हरियाणा की भाजपा नेता थीं और उन्होंने 2019 में हिसार की आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के फतेहाबाद जिले का गांव भूथन कलां सोनाली का पैतृक गांव है।
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को गांव भूथन कलां में महाबीर सिंह ढाका के घर हुआ था। सोनाली के दो भाई और दो बहनें हैं। सोनाली के पिता महाबीर ढाका की गांव में करीब चार एकड़ जमीन है। उनकी गांव में ज्वैलरी शॉप भी है। इस शॉप को सोनाली के पिता और भाई वतन ढाका चला रहे हैं।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
कैसे सोनाली के संपर्क में आया सुधीर सांगवान
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू के मुताबिक बहन ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को बतौर पीए रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया था। शुक्रवार को हिसार में सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया गया। बेटी यशोधरा ने मां को मुखाग्नि दी।