{"_id":"6aa1c3a28eaf89432e016635","slug":"attention-passengers-train-operations-at-chandigarh-railway-station-will-be-affected-for-36-days-starting-today-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1119225-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यात्रीगण ध्यान दें... चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से 36 दिन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यात्रीगण ध्यान दें... चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से 36 दिन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। स्टेशन पर 10 सितंबर से 15 अक्तूबर 2026 तक 36 दिन का मेगा पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते दिल्ली-कालका की 37 ट्रिप, कालका-अंबाला की 36 और कालका-दिल्ली की 37 ट्रिप रद्द रहेंगी। इस दौरान कुल 442 ट्रेन ट्रिप कैंसलेशन व्यवस्था से प्रभावित होंगी।
रेलवे के अनुसार काम तीन चरणों में होगा। प्रत्येक चरण 12 दिन का रहेगा और इस दौरान दो-दो प्लेटफार्म प्रभावित होंगे। 10 से 21 सितंबर तक पहले चरण में प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 बंद रहेंगे। इससे लाइन नंबर 6, 7 और 8 पर आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से स्टेशन के रूफ स्ट्रक्चर के बचे हिस्से को स्थापित और लॉन्च किया जाएगा। साथ ही पुराने फुटओवर ब्रिज के गर्डर सुरक्षित तरीके से हटाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग ट्रैक और प्लेटफार्म से जुड़े हिस्सों पर ट्रैफिक व ओवरहेड इलेक्ट्रिक ब्लॉक लिया जाएगा।
दूसरे और तीसरे चरण में ये लाइनें रहेंगी प्रभावित
22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक दूसरे चरण में लाइन नंबर 4 (प्लेटफार्म-3) और लाइन नंबर 5 (प्लेटफार्म-4) प्रभावित रहेंगी। वहीं 4 से 15 अक्तूबर तक तीसरे चरण में लाइन नंबर 1 (प्लेटफार्म-2), लाइन नंबर 2 और लाइन नंबर 3 (प्लेटफार्म-2) प्रभावित होंगी। पहले चरण में 20, दूसरे में 17 और तीसरे चरण में 39 ट्रेन प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
देरी से चलने वाली ट्रेनों की बर्थिंग भी बदलेगी
ब्लॉक के दौरान परिचालन जरूरत के अनुसार 76 ट्रेनों की बर्थिंग बदली जाएगी। देरी से चलने वाली ट्रेन का प्लेटफार्म और बर्थिंग डायनामिक तरीके से बदली जा सकेगी, ताकि उपलब्ध ट्रैक और प्लेटफार्म का अधिकतम इस्तेमाल हो सके।
इन ट्रेनों के लिए विशेष निर्देश
ट्रेन नंबर 12217 के चंडीगढ़ पहुंचने पर यात्रियों को प्राथमिकता से उतारकर ट्रेन को तत्काल स्टेबलिंग लाइन भेजने के निर्देश हैं। ट्रेन नंबर 13051 के सेक्शनल कोच को लाइन नंबर 2 से अलग कर डीजल लोकोमोटिव की मदद से लाइन नंबर 7 की ओर शिफ्ट किया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
14331 दिल्ली-कालका: 9 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 37 ट्रिप
14332 कालका-दिल्ली: 10 सितंबर से 16 अक्तूबर तक 37 ट्रिप
54532 कालका-अंबाला कैंट: 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 36 ट्रिप
ट्रैक और ओवरहेड पावर उपलब्ध नहीं होने के कारण इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।
139 और एनटीईएस से मिलेगी जानकारी
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन आने से पहले ट्रेन का रनिंग स्टेटस, बोर्डिंग स्टेशन, प्रारंभ/समाप्ति स्टेशन, प्लेटफार्म और संभावित बदलाव जरूर जांच लें। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से रियल-टाइम जानकारी ली जा सकती है। सहायता, ट्रेन शेड्यूल और रिफंड के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 उपलब्ध रहेगी। चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कालका और दिल्ली स्टेशनों पर पूछताछ केंद्रों के साथ लगातार पब्लिक अनाउंसमेंट की व्यवस्था भी रहेगी।