फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बोतल में क्या था... जिसे पीने से झिझक रही थीं सोनाली, गोवा के DGP का बड़ा खुलासा

Fri, 26 Aug 2022 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
New disclosure by Goa Police in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पोस्टमार्टम में चोट के निशान पहले ही मिल चुके हैं। वहीं जबरन ड्रग्स देने का मामला भी सामने आया है। इस बीच गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने भी खुलासा किया। उन्होंने एक फुटेज का हवाला दिया और कहा कि फुटेज में देखा जा रहा है कि बोतल के जरिए उसे कुछ दिया गया था और वह उसे पीने में झिझक रही थी। इसका मतलब है कि उसे एक अप्रिय पदार्थ दिया गया है। पूछताछ के बाद जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया गया। यह देखा जा सकता है कि उसे कुछ "अप्रिय पदार्थ" दिया गया था क्योंकि इससे पहले के फुटेज में सोनाली फोगाट को सामान्य रूप से नृत्य करते देखा गया था।



New disclosure by Goa Police in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

जबरन ड्रग्स दिया गया
गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया गया था। आईजी बिश्नोई के अनुसार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह देखा गया कि आरोपी सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी सुखविंदर सिंह सोनाली के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे थे।

New disclosure by Goa Police in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

एक वीडियो में दिख रहा है कि उनमें से एक ने पीड़ित को जबरदस्ती एक पदार्थ का सेवन कराया। पूछताछ में सुखविंदर और सुधीर ने कबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर लिक्विड में मिलाकर सोनाली को कुछ पिलाया। ओवरडोज से सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी ही उसे बाथरूम ले गए। आईजीपी ने कहा कि एफएसएल के एक्सपर्ट को बुलाया गया है। दो आरोपियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा की यात्रा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New disclosure by Goa Police in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को गांव भूथन कलां में महाबीर सिंह ढाका के घर हुआ था। सोनाली के दो भाई और दो बहनें हैं। सोनाली के पिता महाबीर ढाका की गांव में करीब चार एकड़ जमीन है। उनकी गांव में ज्वैलरी शॉप भी है। इस शॉप को सोनाली के पिता और भाई वतन ढाका चला रहे हैं।

विज्ञापन
New disclosure by Goa Police in Sonali Phogat death case
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

सरकार सीबीआई जांच को तैयार
सोनाली फोगाट की मौत मामले की सीबीआई से जांच कराने को हरियाणा सरकार तैयार है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवार अगर लिखित में सीबीआई जांच की मांग करता है तो केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी जाएगी। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, क्योंकि परिवार के आरोप गंभीर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed