फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बुलंद हौसले लिए ऐसे फौजियों को सलाम

Sun, 30 Nov 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 30 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: बुलंद हौसले लिए ऐसे फौजियों को सलाम

new beginning of life of disabled military man

सरहदों की रक्षा करते हुए उन्होंने अपनी जान तक दाव पर लगा दी थी। इस दौरान कुछ ने तो अपने सीने पर गोलियां तक भी खाईं थीं, लेकिन इसके बावजूद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ है। वे आज भी देश की सेवा के लिए तत्पर हैं। ऐसे ही दास्तां है पंजाब के मोहाली फेज-6 स्थित पैराप्लेजिक पुनर्वास होम में जीवन की कला सीख रहे 24 निशक्त फौजी।

तस्वीरें: बुलंद हौसले लिए ऐसे फौजियों को सलाम

new beginning of life of disabled military man

अमर उजाला ने शनिवार को इन्हीं फौजियों से मुलाकात की और साथ ही उनके बारे में जाना।  वेस्टर्नकमांड हेडक्वार्टर से आए मेजर जनरल आरएस राठोड़ ने बताया कि आर्मी में विभिन्न ऑपरेशनों में घायल हुए जवानों को यहां बेहतरीन इलाज दिया जाता है, लेकिन चलने में जवान पूरी तरह सक्षम नहीं हो पाता है। इसलिए इन्हें व्हीलचेयर दी जाती है।

तस्वीरें: बुलंद हौसले लिए ऐसे फौजियों को सलाम

new beginning of life of disabled military man

दिन में एक से दो घंटे इनको मैदान में बॉस्केटबॉल के अलावा अन्य खेले भी खिलाई जाती है। अपनी सेहत पर कंट्रोल रख सके। उन्होंने बताया बॉस्केटबॉल में जिस प्रकार आम आदमी के लिए जो नियम बनाए गए हैं। वो ही इन पर भी लागू होते हैं। व्हीलचेयर पर खेलना बहुत कठिन है, लेकिन इसके बावजूद जवान कड़ी मेहनत के बाद नियमों को बरकार रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बुलंद हौसले लिए ऐसे फौजियों को सलाम

new beginning of life of disabled military man

वर्ष 2000 में जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान उत्तराखंड निवासी फौजी बलबीर सिंह उग्रवादियों की गुप्त सूचना मिलने पर अपने जवानों सहित जा रहे थे। रास्ते में माइनिंग बिछाई हुई थी। रास्ता क्रॉस करते ही उग्रवादियों ने ब्लास्ट किया। इससे गाड़ी सौ फुट की ऊंचाई तक जाकर नीचे गिरी। जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उद्यमपुर अस्पताल ले जाया। जहां इलाज के दौरान ही उन्हें चंडी मंदिर कमांड अस्पताल शिफ्ट किया गया। इसके बाद वर्ष 2002 में पुनर्निवास में भेज दिया गया।

विज्ञापन

तस्वीरें: बुलंद हौसले लिए ऐसे फौजियों को सलाम

new beginning of life of disabled military man

बिहार निवासी एके शुक्ला ने बताया कि उनके सीने पर दुश्मनों ने दो गोलियां मारी थी, इसके बावजूद गिरते हुए उन्हें फायरिंग जारी रखी। इसके बाद उग्रवादियों को मार गिराया। वह जम्मू जिला वर्ष 2005 में तैनात थे। इसके बाद राजौरी में उन्हें पता लगा कि कुछ उग्रवादी छिपे हुए है। जिसके बाद वह उग्रवादियों वाली जगह पर पहुंचे। फायरिंग हुई जिससे उनके सीने में दो गोलिया जा लगी थी। घायल फौजी को अस्पताल ले जाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed