{"_id":"58c3b2ea4f1c1b1574dc5544","slug":"navjot-sidhu-congress-punjab-election-results-punjab-assembly-election-2017-punjab-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कांग्रेस की जीत पर नवजोत सिद्धू के 5 डॉयलॉग, पढ़कर आप भी ताली ठोकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कांग्रेस की जीत पर नवजोत सिद्धू के 5 डॉयलॉग, पढ़कर आप भी ताली ठोकेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेंट्री हो या फिर कॉमेडी का मंच नवजोत सिंह सिद्धू के मुंह से निकले शब्द ठहाके लगाने को मजबूर कर ही देते हैं। ऐसी ही कुछ हुआ पंजाब में कांग्रेस की जीत के बाद।
नवजोत सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
समुद्र शांत हो तो कोई भी नाव चला लेता हैं, असली मज़ा तो तूफानों से कश्ती निकालने में आता हैं। पंजाब के अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिद्धू ने कहा कि जब से चुनाव का दौर शुरू हुआ, पंजाब की राजनीति में तूफान आया हुआ था। हम सभी ने मिलकर इस तूफान में डूबती हुई कांग्रेस नाम की कश्ती को निकाला बचाया। इस काम में जनता ने पूरा सहयोग दिया, जिसका नतीजा आप सभी के सामने है।
नवजोत सिद्धू
कोई कितने भी बनाले हवा में महल, मिलता वही है गुरु जो औकात होती है। पंजाब में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धू ने कहा कि बादलों और आम आदमी पार्टी ने कई हवाई किले बना रखे थे, जो हाथ पड़ते ही धाराशायी हो गए। इन्हें समझना चाहिए कि चाहे जितने मर्जी हाथ पैर मार लो, मिलता उतना ही जितनी इंसान की औकात होती है। वक्त से पहले और किस्मत से ऊपर कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
जोड़ने वाले को मान मिलता है...तोड़ने वाले को अपमान मिलता है, और जो खुशियाँ बाँट सके उसे सम्मान मिलता है। सिद्धू ने कहा कि बादल पंजाब को बांट रहे थे। तोड़ने का काम कर रहे थे, जिसकी सजा उन्हें मिल गई है। जो खुशियां नहीं बांट सकता, वो अच्छा इंसान नहीं। कांग्रेस प्रदेश की जनता के साथ खुशियां बांटकर चलती है, जिसका नतीजा ये कि जनता आज हमारे साथ है।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
'अनुभव' वो कंघी हैं जो आपको तब मिलती हैं, जब आपके पास बाल तक नहीं बचते। सिद्धू ने कहा कि राजनीति में अनुभव काम आता है। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुभव जरूरी है। ये मेरा ही अनुभव था कि जनता ने कांग्रेस का हाथ स्वीकारा। मुझे शुरु से पता था कि पंजाब में कांग्रेस की ही जीत होगी और वक्त आने पर सभी को सच पता चल जाएगा।