{"_id":"58c3aa8d4f1c1b864fdc3e34","slug":"captain-amrinder-singh-congress-punjab-election-results-punjab-assembly-election-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब के नए 'कैप्टन' महाराजा परिवार के अमरिंदर सिंह की जिंदगी और सियासी सफर, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के नए 'कैप्टन' महाराजा परिवार के अमरिंदर सिंह की जिंदगी और सियासी सफर, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कांग्रेस का जहाज उतारने वाले महाराजा परिवार के कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजनीति का कद्दावर नेता माना जाता है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म 11 मार्च 1942 को पटियाला राजघराने में हुआ था। 26 फरवरी 2002 से 1 मार्च 2007 तक वे पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कैप्टन सिंह पटियाला के महाराज यादविंदर सिंह के पुत्र हैं, उनकी माता का नाम मोहिंदर कौर था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
वर्ष 1964 में उनका विवाह परनीत कौर से हुआ। दोनों का एक बेटा, रणिंदर सिंह और बेटी जय इंदर कौर है। परनीत कौर भी कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं तथा मनमोहन सिंह की सरकार में वे भारत की विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने पटियाला सीट से चुनाव लड़ा, किंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जबकि अमरिंदर सिंह अमृतसर से सांसद हैं जहां उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमरिंदर सिंह के परिवार का सियासत से पुराना नाता रहा है। अमरिंदर सिंह ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पढ़ाई के बाद 1963 में भारतीय सेना ज्वाइन कर लिया हालांकि 1965 के शुरुआत में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान से युद्ध शुरू होने की वजह से उन्होंने एक बार फिर सेना ज्वाइन की और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बतौर कैप्टन लड़े। युद्ध के बाद उन्होंने फिर से सेना छोड़ दी।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पाकिस्तान से युद्ध शुरू होने की वजह से उन्होंने एक बार फिर सेना ज्वाइन की और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बतौर कैप्टन लड़े। युद्ध के बाद उन्होंने फिर से सेना छोड़ दी। कैप्टन को कांग्रेस में लेकर आए राजीव गांधी कांग्रेस में अमरिंदर सिंह की एंट्री पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कराई क्योंकि वे दोनों स्कूल के दोस्त थे। अमरिंदर सिंह पहली बार 1980 में लोकसभा चुनाव जीते।