फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में थर्ड डिग्री: नेशनल यूथ अवार्डी के कपड़े उतारे, जमीन पर लिटाकर बर्बरता से पीटा; वीडियो में दिखी बेरहमी

Mon, 17 Mar 2025 10:02 AM IST
शाहरुख खान संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

चंडीगढ़ में नेशनल यूथ अवार्डी को पुलिस ने थाने में कपड़े उतारकर जमीन पर लेटाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। रोहित ने एसएसपी कंवररीप कौर को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
National Youth Award winner beaten by police in police station, seriously injured
नेशनल यूथ अवार्डी को पुलिस ने थाने में दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर - फोटो : अमर उजाला
नेशनल यूथ अवार्डी रोहित कुमार को हल्लोमाजरा चौकी में तैनात चार पुलिसकर्मियों ने जमीन पर लिटाकर डंडों से बुरी तरह पीटा। उनकी इतनी बेदर्दी से पिटाई की गई कि वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके अंगूठे में फ्रैक्चर, सिर, चेहरे पर सूजन और रीढ़ की हड्डी में असहनीय दर्द है।


उनके दोस्त गोबिंद के साथ भी मारपीट की गई। रोहित ने अपने दोस्त गोबिंद के साथ शनिवार की शाम परिचित दो लड़कियों की मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे थे। इन लड़कियों ने अपने पिता के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दी थी। रोहित का आरोप है कि रीड की हड्डी टूटने की बात कह वह बार-बार चिलाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी जानबूझकर उसी जगह हमला करते रहे। 
 
National Youth Award winner beaten by police in police station, seriously injured
थाने में जमीन पर पड़ा नेशनल यूथ अवार्डी - फोटो : अमर उजाला
वीडियो फुटेज में दिखी पुलिस की बेरहमी
मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। रोहित ने एसएसपी कंवररीप कौर को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जीएमसीएच-32 में इलाज के बाद रोहित को छुट्टी दे दी गई है। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि रोहित बिना कपड़ों के घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। पुलिसकर्मी भी वहीं मौजूद थे। 

National Youth Award winner beaten by police in police station, seriously injured
नेशनल यूथ अवार्डी की आंख के पास लगी चोट - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी को दी शिकायत में कहा-लड़कियों को मारे थप्पड़, पुलिस मानवता दिखाए कहने पर कर दी पिटाई 
एसएसपी कंवरदीप कौर को दी शिकायत के अनुसार, शनिवार शाम रोहित और उसके दोस्त गोबिंद अपनी दो परिचित लड़कियों की मदद करने के लिए हल्लोमाजरा पुलिस चौकी गए थे। जब वे चौकी में पहुंचे तो देखा कि दोनों लड़कियां रो रही थीं। तभी पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय लड़कियों पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। रोहित और गोबिंद ने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे लड़कियों के साथ मानवता से पेश आएं। इसी बात पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित और उनके परिवार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Youth Award winner beaten by police in police station, seriously injured
पुलिस की पिटाई से हाथ में फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं रोहित 
रोहित राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। समाज सेवा के लिए उन्हें रूस ने भी सम्मानित किया है। इसके अलावा सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है। विदेश में भी भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। 

कोरोना में बेहरतीन उदाहरण किया था पेश 
रोहित ने कोरोना में समाज सेवा का उदाहरण पेश किया था। उस दौरान सबसे पहले पीपीई किट पहनकर उन्होंने कोरोना से मरने वाले लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया था।

 
विज्ञापन
National Youth Award winner beaten by police in police station, seriously injured
नेशनल यूथ अवार्डी को पुलिस ने थाने में दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर - फोटो : अमर उजाला
रोहित कुमार जब थाने आया तो वह पिता के खिलाफ शिकायत देने पहुंची एक युवती का हाथ पकड़कर साइड में ले जाने लगा। जब उससे पूछा गया कि वह कौन है तो उसने सीधा वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो बनाने पर बहस हुई और रोहित ने हाथापाई की। इस दौरान उसने मेरी वर्दी भी फाड़ दी। अस्पताल में अपना मेडिकल भी करवाया है। -सेवा सिंह, एएसआई, हल्लोमाजरा चौकी 

यह भी पढ़ें: Lady Constable Murder: महिला सिपाही सपना की पति ने इसलिए की हत्या, फौजी का चौंकाने वाला कबूलनामा; जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed