फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lady Constable Murder: महिला सिपाही सपना की पति ने इसलिए की हत्या, फौजी का चौंकाने वाला कबूलनामा; जानें

Sun, 16 Mar 2025 02:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के मामले में गिरफ्त में आए पति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पति ने सपना की हत्या करने की वजह भी बताई है। जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Lady Constable Sapna Murder Husband Killed his wife for opposing his bad habits police arrested
Lady Constable Murder - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में महिला कांस्टेबल सपना की हत्या में आरोपी पति परविंदर को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे हत्या में इस्तेमाल सामान और कार की चाबी बरामद करेगी। पुलिस ने बताया कि परविंदर शराब, गांजा का नशा करता था और जुआ खेलने का शौकीन है। इस कारण उस पर लाखों का कर्ज है। 


पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि लगातार खराब आदत को लेकर सपना से बहस विवाद होता था। 10 मार्च को भी सपना ने पति की गलत आदतों का विरोध किया था। इस दौरान उसने सपना के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। हमला करने पर सपना की मौत हो गई। मौत के बाद सपना का शव नयागांव से लेकर सकेतड़ी रोड में ले आया था और इसके बाद भाग गया था।
Lady Constable Sapna Murder Husband Killed his wife for opposing his bad habits police arrested
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
कार में मिला था सपना का शव
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। महिला कांस्टेबल की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी की लाश को कार में डालकर 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाया। 12 मार्च को शाम छह बजे मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सपना का शव कार में मिला था। 
Lady Constable Sapna Murder Husband Killed his wife for opposing his bad habits police arrested
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला सिपाही सपने के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो सामने आया कि आरोपी पति नयागांव स्थित शिवालिक विहार से सुबह 5:18 पर घर से लाश गाड़ी में डालकर निकला। इस दौरान उसने हाथ में सफेद रंग के दस्ताने पहने हुए थे। पीछे की सीट पर लाल रंग का कंबल दिख रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lady Constable Sapna Murder Husband Killed his wife for opposing his bad habits police arrested
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : संवाद
पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति परविंदर ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पड़ोसियों के कैमरे की तार भी काट दिए थे, परंतु कुछ कैमरों का उसे पता नहीं चला था। उनमें वारदात कैद हो गई। पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी शव को 6:34 पर ठिकाने लगाने के बाद घर लौट आया। लौटते समय परविंदर पैदल था, जबकि वह कार लेकर गया था। 

 
विज्ञापन
Lady Constable Sapna Murder Husband Killed his wife for opposing his bad habits police arrested
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
घर लौटने के बाद 6:42 बजे उसने मोबाइल फोन को ऑन किया। आरोपी कार पर नजर रखने के लिए दिन भर कार के आसपास ही चक्कर लगाता रहा। जिसकी पुष्टि मोबाइल टावर से हो रही है। एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के फौजी पति परविंदर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed