फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला सिपाही की हत्या: कोल्ड ड्रिंक में मिलाया ये सामान, बेहोश होने पर रॉड से मार डाला; पति ने बताई पूरी कहानी

Mon, 17 Mar 2025 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 08:11 AM IST
सार

महिला सिपाही की हत्या के मामले में आरोपी पति ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पति ने पुलिस को बताया कि उसने सपना को कैसे मारा? पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Lady Constable Sapna Murder Sapna husband had given her a drug in a cold drink and killed her
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और सपना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के आरोप में छह दिन बाद अंबाला से गिरफ्तार उसके पति परविंदर को पंचकूला पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गई चीजें बरामद करने की कोशिश करेगी।


क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम सेक्टर-26 के इंचार्ज मंदीप ढांडा ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी परविंदर नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर उसको अंबाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिला अदालत में कहा कि हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड बरामद करनी है और लड़ाई की वजह क्या थी, यह जानना है। 
Lady Constable Sapna Murder Sapna husband had given her a drug in a cold drink and killed her
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
सपना के सिर पर चोट लगने की पुष्टि
साथ अन्य सभी पहलुओं पर पूछताछ करनी है। इस पर अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि क्या सपना की हत्या की साजिश में परविंदर के अलावा कोई और भी शामिल है। पोस्टमार्टम में सपना के सिर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया था।

 
Lady Constable Sapna Murder Sapna husband had given her a drug in a cold drink and killed her
महिला कांस्टेबल सपना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सपना के सााथ अक्सर झगड़ा करता था पति
नशे का आदी है परिवंदर सपना के परिवार ने यह आरोप लगाया है कि परविंदर नशे का आदी है। इसी बात को लेकर वह अक्सर सपना के सााथ झगड़ा करता था। परविंदर को पुलिस ने हत्या के करीब छह दिन बाद अंबाला से गिरफ्तार किया है। सपना और परविंदर का घर चंडीगढ़ के नजदीक पंजाब के मोहाली जिला के गांव नयागांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lady Constable Sapna Murder Sapna husband had given her a drug in a cold drink and killed her
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
कार में मिला था कांस्टेबल सपना का शव
पुलिस ने बताया कि नयागांव में घर पर सपना की हत्या के बाद परविंदर सपना का शव कार में लेकर घर से निकला और पंचकूला मनसा देवी कांप्लेक्स में कार में शव छोड़कर गाड़ी लॉक करके फरार हो गया था। जांच में पुलिस को नयागांव से जो सीसीटीवी फुटेज मिली थी, उसमें परविंदर घटना के दिन सोमवार को जल्दी सुबह कार लेकर बाहर जाते हुए और करीब सवा घंटा बाद पैदल वापस आते हुए दिखाई दिया था। शाम को इसी कार में सपना का शव मिला था। सपना के भाई गौरव ने परविंदर के खिलाफ पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी परविंदर आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
Lady Constable Sapna Murder Sapna husband had given her a drug in a cold drink and killed her
महिला कांस्टेबल की हत्या - फोटो : File
कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर किया था बेहोश
हत्या से पहले आरोपी परविंदर ने पत्नी सपना को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया और बेहोश कर दिया था। इसके बाद गला दबाया और सिर पर रॉड से हमला करके हत्या की थी। परविंदर बुरी आदतों से कर्जदार होने के कारण आए दिन अपने घर को बेचने की बात करता था। इसी तरह गृह कलह के कारण दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed