फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में राम रहीम से मिलने आई मां बेटे से कह गई बड़ी बात, जानें क्या बोली?

Sat, 16 Sep 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 16 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
nasseb kaur consoled son ram rahim sentenced in sadhvi rape case
राम रहीम से मिलने आई मां
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम से मिलने के मां नसीब कौर आईं तो उन्होंने बेटे से 20 मिनट बात की और इस दौरान उन्होंने एक बड़ी बात कही, जानिए।
nasseb kaur consoled son ram rahim sentenced in sadhvi rape case
राम रहीम से मिलने आई मां
करीब 20​ मिनट दोनों के बाद बातचीत हुई
साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से वीरवार को उनकी मां नसीब कौर मिलने पहुंची। जेल में नसीब कौर ने करीब बीस मिनट तक डेरामुखी से बातचीत की। बातचीत में डेरामुखी ने मां से पूछा कि डेरा कैसा चल रहा है। इस पर मां ने जवाब दिया कि बेटा सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। दोनों की इंटरकॉम फोन के जरिये बातचीत हुई।
nasseb kaur consoled son ram rahim sentenced in sadhvi rape case
Ram Rahim - फोटो : File Photo
जल्द से जल्द हाईकोर्ट में अपील करने को कहा
सूत्रों के अनुसार डेरामुखी की मां नसीब कौर राजस्थान के गंगानगर से राजस्थान नंबर की मारूती करेजा कार से चालक पंजाब के बटिंडा स्थित भारतनगर निवासी इकबाल के साथ शाम तीन बजकर दस मिनट पर सुनारिया जेल पहुंची। नसीब कौर बेटे राम रहीम के साथ 20​ मिनट तक रहीं। इस दौरान मां ने बेटे को ढांढस बंधाया और धैर्य रखने को कहा। करीब सवा चार बजे नसीब कौर वापस हिसार की ओर रवाना हो गईं। साथ ही जल्द से जल्द हाईकोर्ट में अपील करने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nasseb kaur consoled son ram rahim sentenced in sadhvi rape case
गुरमीत राम रहीम
मां को देखकर रोने लगा राम रहीम
सूत्रों के अनुसार, मां नसीब कौर से मिलने के बाद राम रहीम शांत नजर आ रह था। हालांकि राम रहीम को जब मुलाकात कक्ष में लाया गया तो मां को देखकर उसकी आंखें भर आई। डेरामुखी को देखकर उसकी मां भी रोने लगी। करीब पांच मिनट तक दोनों आंखों में आंसू लेकर बातचीत करते रहे। बाद में डेरा मुखी ने मां से डेरे में बारे में पूछा। नसीब कौर ने कहा कि वैसे तो सभी लोग फिलहाल राजस्थान में है। लेकिन डेरे में सारा काम काज सामान्य है।
विज्ञापन
nasseb kaur consoled son ram rahim sentenced in sadhvi rape case
राम रहीम
डेरे में सर्च ऑपरेशन के बारे में बताया
मां ने बताया कि कुछ दिन पहले ही डेरे में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। राम रहीम से मिलने के लिए आई नसीब कौर के साथ सुरक्षाकर्मियों की दो अन्य गाड़ियां थी। जेल तक रास्ते पर लगे पुलिस और पैरा मिलिट्री के संयुक्त नाके पर नसीब कौर की कार को जांच के लिए रुकवाया गया। यहां पर वीडियोग्राफी करते हुए कार की चेकिंग की गई। फिर नसीब कौर और ड्राइवर का पहचान पत्र लिया गया और उन्हें जेल तक जाने दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed