फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा

Tue, 30 Jun 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 30 Jun 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन

एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा

narendra modi #SelfieWithDaughter contest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में जिस 'बेटियों संग सेल्फी' प्रतियोगिता की खुले दिल से तारीफ की, वह प्रतियोगिता हरियाणा के एक गांव से शुरू हुई थी। देखिए, प्रतियोगिता की चुनिंदा तस्वीरें।

एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा

narendra modi #SelfieWithDaughter contest

ये गांव है जींद जिले का गांव बीबीपुर। मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रशंसा करने पर बीबीपुर में खुशियां छा गईं। सेल्फी बनाओ प्रतियोगिता से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम से जुड़ने पर महिलाओं ने नाच गाकर पीएम का धन्यवाद किया।

एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा

narendra modi #SelfieWithDaughter contest

सरपंच सुनील जागलान का कहना है कि वे गांव वालों साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे थे। अचानक गांव बीबीपुर का नाम पीएम की जुबां से सुनते ही गांव में खुशी छा गई। गांव की महिलाएं पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर धन्यवाद देना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा

narendra modi #SelfieWithDaughter contest

सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि उन्हें ये पहले से विश्वास था कि पीएम मोदी रेडियो पर मन की बात में गांव की पंचायत का जरूर जिक्र करेंगे। उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री इतनी देर तक ‘सेल्फी बनाओ, बेटी बचाओ’ प्रतियोगिता की प्रशंसा करेंगे।

विज्ञापन

एक गांव, जहां से शुरू हुई 'बेटियों संग सेल्फी', मोदी ने सराहा

narendra modi #SelfieWithDaughter contest

पीएम ने पूरे विषय पर दिल खोलकर बात की है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे पीएम हैं जो रेडियो के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे विषयों को उठाकर देश की जनता का दिल जीतने का काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed