{"_id":"589d56bf4f1c1bc15537ba10","slug":"narendra-modi-praised-kathak-dancer-shruti-gupta-for-performance-on-world-s-highest-road-in-ladakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहादुर बेटीः माइनस 24 डिग्री में कर दिखाया वो कारनामा, PM मोदी भी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुर बेटीः माइनस 24 डिग्री में कर दिखाया वो कारनामा, PM मोदी भी रह गए हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइए आपको मिलवाते हैं उस बहादुर लड़की से, जिसने माइनस 24 डिग्री में वो कारनामा कर दिखाया था, जिसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी तक हैरान रह गए।
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बात हो रही है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता की। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने दफ्तर में आमंत्रित किया था। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रुति गुप्ता की प्रतिभा और साथ ही उनकी ओर से किए जा रहे समाज सेवा के कामों की सराहना की। श्रुति गुप्ता ने इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं व एजेंडों पर भी विचार किया।
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बता दें कि श्रुति दो बार लिम्का बुक आफ रिकार्ड होल्डर है। श्रुति ने हाल ही में 18380 फीट की ऊंचाई पर माइनस 24 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर हिमालय पर खारदुंगला ला पर 20 मिनट तक कत्थक किया। श्रुति ने अपनी इस परफार्मेंस को भारतीय सेना को समर्पित किया। इसके अलावा श्रुति ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही उन्होंने सेव गर्ल चाइल्ड और सेव नेचर का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
जिस जगह पर श्रुति ने यह परफॉर्मेंस दी, वो जमीन से 18 हजार 380 फीट की ऊंचाई पर है, और तापमान माइनस 24 डिग्री है। एक ऐसी जगह, जहां आम आदमी महज 30 मिनट जिंदा रह सकता है, वहां श्रुति ने 20 मिनट की परफॉर्मेंस बिना गरम कपड़ों के दी। लद्दाख में खारदूंग ला पर सैनिकों की मौजूदगी में उनके सम्मान में उसने ऐसा समां बांधा कि सभी उसके हुनर के कायल हो गए।
विज्ञापन
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
अमर उजाला से खास बातचीत में श्रुति ने कहा कि अब उनका सपना माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके उस पर कथक करना है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल्द ही वह तैयारी शुरू करने जा रही हैं। हो सका तो इस प्रोजेक्ट को वह अगले साल पूरा करना चाहेंगी। श्रुति अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए भी उत्साहित हैं।