फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनके गार्डन की तारीफ करते नहीं थकते हैं लोग, आप भी देखिए

Thu, 22 Dec 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Dec 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
My Garden, My Identity, know about chandigarh house
गीता सुलारिया का घर गार्डन जैसा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के गीता सुलारिया से मिलिए, इनके घर की खासियत यह है कि इनका घर, घर नहीं गार्डन जैसा दिखाई देता है। आप खुद देखिए
My Garden, My Identity, know about chandigarh house
गीता सुलारिया का घर गार्डन जैसा
वैसे तो हमारे देश में बनारसी पान और गार्डन में सजाने का चलन है लेकिन चंडीगढ़ सेक्टर- 18 की रहने वाली गीता सुलारिया ने अपने घर में मलयेशिया का कपूरी किस्म पान लगाया है। यह गार्डन की खूबसूरती के साथ घर में होने वाली पार्टी में भी आए मेहमानों को भी खिलाया जाता है। 
My Garden, My Identity, know about chandigarh house
गीता सुलारिया का घर गार्डन जैसा
अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गार्डन में पान की सजावट नहीं थी। मैंने अपने गार्डन को मलयेशिया के पान से सजाने का संकल्प लिया। मैं मलयेशिया गई और वहां से  पान का पौधा लेकर आई। इसकी खूबी यह है कि इसे खाने से सुगंध देर तक बनी रहती है। गार्डन में इसका पत्ता कभी पीला नहीं होता है। यह हमारे गार्डन की साज सज्जा में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
My Garden, My Identity, know about chandigarh house
गीता सुलारिया का घर गार्डन जैसा
गीता सुलारिया ने बताया कि ‘मेरे गार्डन में 50 से ज्यादा किस्म के गुलदाऊदी पौधे हैं। इन फूलों की महक घर को सुगंधित किए रहती है। मैं सुबह उठकर फूलों को खुद पानी देती हूं। इस काम में मेरे पति एसएस सुलारिया मदद करते हैं। मैंने गार्डन में जम्मू कश्मीर का साइंकिलिस्ट का पौधा लगाया है। वहीं कोचीन के लाए मनी प्लांट्स लगाए गए हैं। इस प्लांट की खासियत है यह कभी पीला नहीं होता है। 
विज्ञापन
My Garden, My Identity, know about chandigarh house
गीता सुलारिया का घर गार्डन जैसा
वहीं घर में 10 से ज्यादा किस्म के पाम के पौधे लगाए हैं। यह मेरे घर की साज सज्जा को अच्छा बनाते हैं। पाम की किस्म डेफेनोबिया भी घर में लगाया  है। इसके अलावा हल्दी, रूद्राक्ष सहित कई पौधे लगाए हैं। घर में नारंगी का एक पौधा लगाया है। इस नारंगी के पौधे में 75 से ज्यादा नारंगी के फल लगे हैं। वहीं बोगनविलिया के तीन कलर में फूल लगे हैं। ’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed