{"_id":"58fc7b014f1c1b3a138b4570","slug":"must-invest-5000-rupees-to-be-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 5000 खर्च करके करोड़पति बन सकते हैं, यहां देखिए तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 5000 खर्च करके करोड़पति बन सकते हैं, यहां देखिए तरीका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
धन निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर महीने सिर्फ 5000 रुपए खर्च करके आप करोड़पति बन सकते हैं। सुनने में यह आपको अटपटा लग होगा, लेकिन ये सच है। यहां देखिए तरीका।
धन निवेश
बता दें कि अगर सही प्लानिंग के साथ पैसे खर्च किए जाए तो सिर्फ 20 साल में आप भी 1 करोड़ रुपए जमा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप रिटायरमेंट की प्लानिंग करना चाहते हैं और मोटा रकम जमा करना चाहते हैं तो आप अपनी उम्र के अनुसार पोर्टफोलियो बनाकर निवेश कर सकते हैं। अगर आप एक एसआईपी के जरिए सिर्फ रिटायरमेंट प्लानिंग करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
धन निवेश
हालांकि, इसके लिए आपको लंबे समय के लिए प्लानिंग करनी होगी। रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए कभी भी जल्दबाजी में फैसला न करें। अगर आप खुद से सही म्युचुअल फंड का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो आप किसी फाइनेंशियल प्लानर की मदद जरूर लें। फाइनेंशियल प्लानर आपके लक्ष्य को देखते हुए सही फंड चुनने की सलाह देगा। इससे आपको कम निवेश और कम समय में लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धन निवेश
एक याद रखें कि वित्तीय प्लानिंग की शुरुआत आप जितनी जल्दी करेंगे उतने बड़े फायदे में रहेंगे। अगर कोई 25 साल का व्यक्ति अपनी रिटायरमेंट के लिए करीब 2 करोड़ रुपए जमा करना चाहता है तो उसे सिर्फ 5 हजार रुपए 60 साल तक जमा करने होंगे। वहीं, 35 साल के उम्र के व्यक्ति को 14 हजार रुपए निवेश करने होंगे। आज हम आपको उम्र के हिसाब से निवेश की प्लानिंग बता रहे हैं।
विज्ञापन
धन निवेश
अगर आपकी वर्तमान उम्र 25 साल है तो आपको प्रत्येक महीने 5,000 रुपए ऐसे निवेश माध्यम में लगाने होंगे, जहां से आपको कम से कम 10 फीसदी की दर से रिटर्न मिले। इसके लिए सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का रास्ता अपना सकते हैं। इससे आपके निवेश पर जोखिम भी कम होगा और शानदार रिटर्न भी मिलेगा, क्योंकि एसआईपी के जरिए पैसा म्युचुअल फंड में निवेश किया जाता है। ऐसे में कम से कम 10 फीसदी की दर से रिटर्न तो मिलता ही है।