{"_id":"5a77ff3e4f1c1b4e588b6d8b","slug":"murrah-buffalo-shahenshah-of-25-crores-in-asian-buffalo-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्सडीज से भी महंगा 'शहंशाह', खाना पीना चौंकाने वाला और लाइफ 'रईस' जैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्सडीज से भी महंगा 'शहंशाह', खाना पीना चौंकाने वाला और लाइफ 'रईस' जैसी
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
अनोखा भैंसा शहंशाह
देखिए एक ऐसा 'शहंशाह', जो मर्सडीज से भी महंगा है और रईसों जैसी जिंदगी जीता है। इसका खाना पीना देखकर भी यकीं नहीं कर पाएंगे।
Trending Videos
मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
हिसार में नौंवी एशियन बोफेलो कांग्रेस में आयोजित कैटवाक में रैंप पर 25 लाख तक की भैंस और 25 करोड़ तक के झोटे ने अपनी चमक-दमक से देश-विदेश के साइंटिस्टों और पशु पालकों को हैरत में डाल दिया। यहां हरियाणा के पानीपत जिले के डिडवाड़ी निवासी पशु पालक नरेंद्र सिंह अपने झोटे घोलू के बेटे शहंशाह को लेकर आए, जो विदेशों में भी मुर्राह नस्ल की पहचान छोड़ रहा है।
मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र में शहंशाह जब रैंप पर आया तो उसके डील-डोल को देखकर सभी मुग्ध हो गए। नरेंद्र के अनुसार इस भैंसे की कीमत 25 करोड़ तक लग चुकी है। वह उसे किसी भी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं है। शहंशाह के सीमेन के लिए उनके पास कोलंबिया, वेनजला व कोस्टारिका समेत कई देशों से ऑफर आई है। हालांकि अभी शहंशाह के सीमेन तैयार नहीं है, लेकिन सीमन तैयार होने पर पशु पालक ऑफर को स्वीकार करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
शहंशाह के मालिक नरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि शहंशाह को रोज सुबह शैंपू से नहलाया जाता है और उसके बाद आधे किलो तेल से मालिश होती है। हर सप्ताह शहंशाह की सेविंग की जाती है और इसके लिए स्पेशल स्वीमिंग पूल बना है। उसके रहने के लिए खास तौर पर मैट बिछाया है, जिसपर वो बैठता और सोता है। नरेंद्र शहंशाह पर हर महीने लगभग 48 हजार रुपए खर्च करते हैं। शहंशाह स्वीमिंग पूल में उतरता है तो कई घंटों की मस्ती के बाद ही पुल से निकलता है।
विज्ञापन
मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
शहंशाह शहंशाह की उम्र 4 साल है, उसकी लंबाई 15 फुट और ऊंचाई 6 फीट है। वह रोजाना दस किलो दूध पीने के साथ दस किलो सेब के अलावा दो सौ ग्राम मिलन मिक्सर भी लेता है। आधा किलो सरसों के तेल से रोजाना जब तक मालिश नहीं होती, तब तक उसको चैन नहीं मिलता। शहंशाह की शेव बनवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। सप्ताह में एक बार शेव बनाई जाती है। नहाने के लिए फार्म पर ही स्वीमिंग पूल की व्यवस्था की गई है।