फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल

Fri, 27 Feb 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 27 Feb 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल

murderer and sharp shooter arrested

पच्चीस साल की उम्र और चेहरे पर चश्मे के पीछे मासूम सा दिखने वाला चेहरा, लेकिन उसके काम इतने खतरनाक की सुनने वाले के भी एक बार रोंगटे खड़े हो जाएं। इस मासूम से दिखने वाले युवक पर हत्या व लूट एक नहीं अनगिनत मामले।

तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल

murderer and sharp shooter arrested

बाहरवीं कक्षा पास करने के बाद जुर्म की दुनिया में दबदबा बनाने वाला  यूपी बलवा-शामली निवासी महताब उर्फ जीवा काना उर्फ प्रधान बीती रात को पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसके अपराधों का बंद लिफाफा भी खुल गया। प्राथमिक पूछताछ में उसने खुद ही एक या दो नहीं बल्कि पूरी 19 वारदात को कबूला। पुलिस भी उसके आरोपों की सुनकर हक्की बक्की रह गई।

तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल

murderer and sharp shooter arrested

पुलिस की माने तो वह मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर व उसका राइट हैंड था। उस पर हरियाणा समेत यूपी व दिल्ली में हत्या व लूट के मुकदमें दर्ज हैं और वह लोगों के लिए भी आतंक बना हुआ था। उसको अपराध की दुनिया में महताब की बजाय जीवा काना ज्यादा प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल

murderer and sharp shooter arrested

बताया जा रहा है कि मुकीम काला लोगों से फिरौती मांगता था और आना-काना करनी पर महताब सीधी गोली दाग देता था। उस पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा पुलिस का सवा लाख का इनाम है। बाद में उससे मिली जानकारी पर सीआईए वन पानीपत ने दिल्ली क्राइम ईस्ट जोन के साथ संयुक्त ऑप्रेशन चलाकर दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र से तीन इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बीच काबू किया है।

विज्ञापन

तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल

murderer and sharp shooter arrested

पुलिस के शार्प शूटर महताब को काबू कर पानीपत की लूट की दो बड़ी वारदातों समेत यूपी, दिल्ली व हरियाणा में लूट, हत्या, फिरौती व जान से मारने के प्रयास की 40 के करीब वारदातों का खुलासा किया है। गैंग के कई सदस्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस ऑप्रेशन से अवगत कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed