फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो साल बाद अंसारी के खिलाफ चालान : पैरों में चप्पल, मुंह पर मास्क, तस्वीरों में देखें- कितना बदला बाहुबली

Wed, 31 Mar 2021 09:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari produced before Mohali Court in connection with an extortion and criminal intimidation case
मोहाली कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पेशी।

बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को दो डीएसपी समेत 20 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में जिला अदालत में पेश किया गया। व्हीलचेयर पर पहुंचे अंसारी ने अदालत में जज को बताया कि उसकी सेहत ठीक नहीं है। इसके बाद अदालत ने उसे दोबारा रोपड़ जेल भेज दिया। दोनों पक्षों के वकीलों की बहस अब 12 अप्रैल को होगी। पेशी के बाद अंसारी ने मीडिया से कहा कि वह इस मामले में निर्दोष है। उसे फंसाया गया है। उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी को दोपहर 12 बजे रोपड़ पुलिस अदालत लेकर पहुंची। यूपी नंबर की एंबुलेंस में सवार अंसारी के आगे और पीछे पुलिस की गाड़ियां थीं। पुलिस उसे लेकर जूडिशियल कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर पहुंची। व्हीलचेयर पर चप्पल पहने बैठे अंसारी ने मास्क लगाया हुआ था। करीब एक बजे उसे अदालत में ले जाया गया। इस दौरान दरवाजा बंद कर दिया गया। 

Mukhtar Ansari produced before Mohali Court in connection with an extortion and criminal intimidation case
कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी की अदालत में पेशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। करीब पंद्रह मिनट तक वह अंदर रहा। उसे आरोपपत्र की प्रति सौंपी गई। इसके बाद अदालत ने उसे दोबारा रोपड़ जेल भेज दिया। पूरे रास्ते वह आरोपपत्र की कॉपी पढ़ता दिखा। यूपी नंबर की एंबुलेंस को देखकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि अदालत में पेश करने के बाद उसे यूपी भेजा जा सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया था कि मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते में यूपी जेल भेज दिया जाए। 

Mukhtar Ansari produced before Mohali Court in connection with an extortion and criminal intimidation case
मुख्तार अंसारी को अदालत ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंसारी को रोपड़ जेल से पहली बार अदालत में पेश किया 
मुख्तार अंसारी को बुधवार को रोपड़ जेल से पहली बार जिला अदालत में पेश किया गया। मटौर थाने की पुलिस ने सेक्टर-70 के एक नामी बिल्डर की शिकायत पर 2019 में केस दर्ज किया था। आरोप है कि अंसारी ने फोन कर बिल्डर से रंगदारी मांगी थी। इसके बाद मोहाली पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से लेकर आई थी। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंसारी को रोपड़ जेल भेज दिया गया था। 24 जनवरी 2019 के बाद से अंसारी रोपड़ जेल में बंद है। इसके बाद वह सीधा अस्पतालों में इलाज के लिए तो बाहर निकला लेकिन अदालत में पेश नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari produced before Mohali Court in connection with an extortion and criminal intimidation case
यूपी नंबर की एंबुलेंस में मुख्तार को लाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ही वह अपना पक्ष रखता था। इसी बीच, इस मामले की करीब दो माह पूर्व सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई तो यूपी सरकार ने यह तर्क भी दिया था कि बिना चालान पेश किए आरोपी को जेल में रखा हुआ है। इस पर पंजाब सरकार का जवाब था कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद चालान पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari produced before Mohali Court in connection with an extortion and criminal intimidation case
मुख्तार अंसारी। - फोटो : ANI

करीब दो साल बाद चालान पेश  
पुलिस ने 10 मार्च को आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकियां देने और सुबूतों को मिटाने के तहत केस आरोप पत्र दाखिल किया था। सूत्रों के मुताबिक, अंसारी को इस दौरान भी कोर्ट में पेश नहीं किया जाना था लेकिन आरोपपत्र की कॉपी हमेशा प्रत्यक्ष रूप में आरोपी को सौंपी जाती है। इसके चलते उसे लाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed