फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक ऐसा सांसद, जिसने न कभी बत्ती लगाई, ना वीआईपी कल्चर अपनाया

Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
MP Deepender Singh Hooda Never Used Red Light and VIP Culture
दीपेंद्र हुड्डा
जब से सांसद बना, तब से यह दिग्गज नेता एक ऐसा काम करता आ रहा है जिसे करने का दम राजनीति में कोई नहीं रखा, पर अब करना पड़ेगा।
MP Deepender Singh Hooda Never Used Red Light and VIP Culture
दीपेंद्र हुड्डा
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को देश में वीआईपी कल्चर खत्म करने के बारे में बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अब देश में किसी भी गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। वहीं देश में एक सांसद ऐसा है, जिसने न तो कभी लाल बत्ती लगाई और न ही कभी वीआईपी कल्चर अपनाया।
MP Deepender Singh Hooda Never Used Red Light and VIP Culture
दीपेंद्र हुड्डा
ये हैं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा। मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने का फैसला लिया तो सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मिसाल दी जाने लगी। दीपेंद्र तीन बार सांसद रहे हैं, लेकिन उन्होंने ना कभी अपनी गाड़ी पर कोई बत्ती लगाई और ना कभी वीआईपी कल्चर को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Deepender Singh Hooda Never Used Red Light and VIP Culture
दीपेंद्र हुड्डा
उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा के सीएम रहते हुए सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट देकर दीपेंद्र को ब्लैक कैट कमांडो रखने की सलाह दी थी। उस समय भी दीपेंद्र ने ऐसा करने से साफ इन्कार कर दिया। मोदी सरकार के लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बाद फेसबुक और ट्वीटर पर दीपेंद्र हुड्डा भी खूब ट्रेंड करने लगे।
विज्ञापन
MP Deepender Singh Hooda Never Used Red Light and VIP Culture
दीपेंद्र हुड्डा
वीआईपी कल्चर खत्म करने को लेकर दीपेंद्र हुड्डा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको जनता ने चुना है और जनता के बीच रहना है तो वीआईपी कल्चर को छोड़ना होगा। यह वीआईपी कल्चर ही जनप्रतिनिधियों व जनता के बीच में दूरी पैदा करता है।  दीपेंद्र ने एमडीयू से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री ली थी। इसके बाद वे एमबीए करने यूएसए चले गए, जहां उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed