फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF से बर्खास्त तेज बहादुर के समर्थन में दिग्गज कांग्रेसी नेता

Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Formar Cabinet Minister Manish Tiwari of Congress come in Support of Tej Bahadur Yadav
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी
कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने बीएसएफ से बर्खास्त किए गए तेज बहादुर का समर्थन किया है और सस्पेंशन का विरोध करते हुए उन्होंने बड़ी बात कही।
Formar Cabinet Minister Manish Tiwari of Congress come in Support of Tej Bahadur Yadav
मनीष त‌िवारी - फोटो : AmarUjala
दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने खराब खाने की शिकायत करने वाले जवान तेज बहादुर यादव की बर्खास्तगी का विरोध किया है। उनका कहना है कि तेज बहादुर ने बीएसएफ की भोजन व्यवस्था की खामियों को सामने लाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे नहीं सुना गया। तेज बहादुर ने जवानों की समस्या उठाकर देश की सेवा की है, ऐसे में उसे बर्खास्त करना गलत है।
Formar Cabinet Minister Manish Tiwari of Congress come in Support of Tej Bahadur Yadav
Manish Tiwari - फोटो : Amar ujala
मनीष तिवारी का कहना है कि सरकार एक तरफ पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध होने का दावा करती है, दूसरी तरफ व्यवस्था में बदलाव के लिए खामियों को उजागर करने वालों के साथ ऐसा बर्ताव करती है। दूसरी ओर तेज बहादुर का कहना है कि खराब खाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसएफ में जवानों के भोजन की क्वालिटी में सत्तर फीसदी का सुधार हुआ है लेकिन घालमेल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Formar Cabinet Minister Manish Tiwari of Congress come in Support of Tej Bahadur Yadav
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
तेज बहादुर ने कहा कि कार्रवाई होने से इससे सेना और अर्धसैनिक बलों के भीतर होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगती। अनुशासनहीनता समेत अन्य मामलों में बीएसएफ से बर्खास्तगी के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब तेजबहादुर ने आरोप लगाया कि सेना में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि दिल्ली में परेड के दौरान जवानों को खुद के पैसों से वर्दी और जूते भी खरीदने पड़ते हैं, जिससे देश का सिर ऊंचा रहे।
विज्ञापन
Formar Cabinet Minister Manish Tiwari of Congress come in Support of Tej Bahadur Yadav
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
तेजबहादुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भविष्य में जवानों के पक्ष में आवाज उठाते रहेंगे। तेजबहादुर बर्खास्तगी के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी डालने सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए। कोर्ट के फैसले पर तेजबहादुर ने कहा कि बर्खास्तगी की पहले से ही उम्मीद थी। अब बर्खास्तगी के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। वहीं कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद से हर समय जान का खतरा मंडरा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed