{"_id":"5a64e04f4f1c1b89268b5b01","slug":"movie-padmavat-oppose-firing-and-break-in-kaisal-mall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के विरोध में सरेआम गुंडागर्दी, मॉल में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' के विरोध में सरेआम गुंडागर्दी, मॉल में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित कैसल मॉल में देर शाम डेढ़ दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश युवाओं ने जमकर तोड़फोड़ की। करीब दो मिनट मेें ही वे वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रविवार होने के चलते मॉल में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे थे।
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
हमले के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने भी केबिन और अन्य जगहों पर छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मॉल के मैनेजरों के अनुसार हमलावर पद्मावत के रिलीज का विरोध करने वाले हो सकते हैं, क्योंकि इस संबंध में उन्हें तीन दिन पहले धमकी दी गई थी।
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
जानकारी अनुसार रविवार शाम 6 बजकर 48 मिनट पर करीब दो दर्जन नकाबपोश युवक हाथों में गंडासी, बिंडे, लठ्ठ, हथौड़े आदि लिए कैसल मॉल पहुंचे। उन्होंने पहले बाहर के शीशे तोड़े और फिर बॉक्स ऑफिस, शोरूम और अन्य शीशे भी तोड़ डाले। हमलावर मॉल में करीब दो मिनट तक ही रुके लेकिन इस दौरान जमकर तोड़फोड़ मचाया। अचानक हमला होने से सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग दहशत आ गए और जान बचाने के भागने लगे। मॉल के भीतर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
हमले की सूचना मिलते ही पांचों सिनेमा हॉल के शो बंद कर दिए गए। सुरक्षकर्मी रवि और अनीता ने बताया कि हमले के दौरान गेट पर उनके अलावा सज्जन सिंह भी तैनात थे। हमलावरों के हथियार और तेवर देख उन्होंने भी केबिन और काउंटर में छिपकर जान बचाई। मॉल में आए लोग भी इधर-उधर दौड़ने लगे। इस दरौरान हमलावरों ने किसी भी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
पद्मावत फिल्म के विरोध की आंशका, फायर भी किए : सचदेवा
मॉल के मैनेजर रमेश सचदेवा ने बताया कि उन्हें आशंका है कि हमलावर फिल्म पद्मावत का विरोध करने आए हैं और उन्होंने तोड़फोड़ कर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। मॉल के बाहर कई हवाई फायर भी किए। आरोपियों ने किसी भी व्यक्ति और कर्मचारी पर हमला नहीं किया और महज दो मिनट में ही हमले को अंजाम देकर फरार हो गए।
मॉल के मैनेजर रमेश सचदेवा ने बताया कि उन्हें आशंका है कि हमलावर फिल्म पद्मावत का विरोध करने आए हैं और उन्होंने तोड़फोड़ कर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। मॉल के बाहर कई हवाई फायर भी किए। आरोपियों ने किसी भी व्यक्ति और कर्मचारी पर हमला नहीं किया और महज दो मिनट में ही हमले को अंजाम देकर फरार हो गए।