फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead lizard found in a jar of pickles in Amritsar

अमृतसर: अचार में मिली मरी हुई छिपकली, सब्जी मंडी की दुकान से खरीदा था डिब्बा; क्या बोले स्वास्थ्य अधिकारी?

Mon, 02 Nov 2026 09:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 09:58 PM IST
सार

अमृतसर के रामबाग में स्थित सब्जी मंडी में खरीदे हुए अचार डिब्बे से मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति अचार खरीदकर घर ले गया जब घर में जांच की तो डिब्बे से मरी हुई छिपकली मिली। 

विज्ञापन
Dead lizard found in a jar of pickles in Amritsar
अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी से खरीदे अचार के डिब्बे में मरी छिपकली मिलने का मामला सोमवार को सामने आया है। गांव खिलचियां निवासी  चरण सिंह ने इस घटना को लेकर खाद्य पदार्थों की बिक्री और खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक काम से अमृतसर आए थे, वापस लौटते समय रामबाग के पास सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से एक किलो अचार खरीदा था। 

विज्ञापन




घर में डिब्बा जांचा तो मिली मरी हुई छिपकली 
घर पहुंचने पर जब परिवार के साथ खाने के लिए अचार डिब्बे से कटोरी में निकाला गया तो उसमें मरी छिपकली दिखाई दी। यह देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि यदि अनजाने में कोई व्यक्ति इस अचार का सेवन कर लेता तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच और दुकानों पर स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने की मांग की। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में मामला 
इस संदर्भ में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रटौल ने कहा कि संबंधित दुकान का पूरा पता मिलने पर विभागीय टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। अचार के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। यदि जांच में सैंपल असुरक्षित या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed