फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बैंक में खाता खुलवाएं, सिर्फ 50 रुपये का निवेश और 10 स्कीमें...पर एक सुविधा नहीं मिलेगी

Tue, 04 Sep 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Money Investment, No Loan Service in Payment Bank
bank chandigarh
देश में एक बैंक ऐसा, जिसमें सिर्फ 50 रुपये का निवेश करके खाता खुलवा सकते हैं और एक साथ करीब 10 स्कीमों का फायदा उठा सकते हैं, पर एक सुविधा नहीं मिलेगी।
Money Investment, No Loan Service in Payment Bank
bank chandigarh
दरअसल, देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 से इसकी शुरुआत की। देशभर में 650 शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी। यह अपनी तरह का पहला ‘चलता-फिरता’ बैंक होगा यानी डाकिये आपको घर पर ही बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराएंगे। डाकियों को एक पीओएस मशीन दी जाएगी, उसी के जरिये बैंकिंग सेवा दी जाएगी।
Money Investment, No Loan Service in Payment Bank
bank chandigarh
पंजाब और चंडीगढ़ सर्किल में 23 आईपीपीबी ब्रांचों की 115 डाक घरों में यह सुविधा मिलेगी। सेक्टर-29 स्थित डाक घर में आईपीपीबी की मुख्य ब्रांच ऑफिस होगी, जबकि सेक्टर-17 स्थित जीपीओ, डाकघर मनीमाजरा और दड़वा के अलावा किशनगढ़ में आईपीपीबी होगा। हरियाणा में आईपीपीबी की इस समय कुल 20 शाखाओं की शुरुआत की जा रही है। शुरुआत पंचकूला सेक्टर-चार स्थित उप डाकघर से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Money Investment, No Loan Service in Payment Bank
bank chandigarh
महज 50 रुपये में लोग इस बैंक में खाता खुलवा सकेंगे, लेकिन बस लोन की सुविधा नहीं मिलेगी। बाकी इसके अलावा सभी सुविधाएं मिलेंगी, जैसे- चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान, काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और आईवीआर, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल अलर्ट के लिए कोई शुल्क नहीं।
विज्ञापन
Money Investment, No Loan Service in Payment Bank
bank chandigarh
पेमेंट बैंक खाते की सीमा एक लाख रुपये रखी गई है। इससे ज्यादा पैसा जमा कराने पर वह सेविंग अकाउंट में चला जाएगा। आधार और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान होगा। डाकिए और डाकसेवकों को स्मार्टफोन तथा एक मशीन मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही डाकिये के पास मोबाइल फोन होगा, जिससे ग्राहक मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, बिजली, पानी व गैस आदि के बिल सहित बीमा आदि की किश्तों का भी भुगतान कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed