युवक की बाइक चोरी हो गई और वो उसने खुद ही ढूंढ निकाली। इसके लिए उसने जो तरीका आजमाया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
2 of 6
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
- फोटो : demo photo
मामला मोहाली का है। सेक्टर-71 निवासी केशव की केटीएम बाइक 13 जून को उसके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। वह खुद भी शहर में बाइक को तलाश रहा था। बुधवार रात 10 बजे जब केशव फेज-4 स्थित बोगनविला गार्डन में बैठा था तो अचानक उसने अपनी बाइक के इंजन की आवाज सुनी।
3 of 6
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
- फोटो : demo photo
आवाज सुनकर वह सड़क की तरफ भागा और देखा कि एक युवक बाइक स्टार्ट कर रहा है। इससे पहले कि वह भागता केशव ने उसे दबोच लिया और चाबी निकाल ली। बाइक पर नंबर प्लेट भी कोई और थी। केशव ने युवक से बाइक के बारे में पूछा तो वह बिफर गया। पहले तो वह झगड़ने लगा, फिर जब उसने पुलिस बुला ली तो भागने लगा।
4 of 6
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
- फोटो : demo photo
केशव और उसके दोस्तों ने युवक को दबोच लिया और थाने ले गए। वहां पर चेकिंग की गई तो बाइक का चेसिस नंबर केशव की बाइक से मैच कर गया। नंबर प्लेट भी जाली निकली। पूछताछ की गई तो युवक बोला उसने यह बाइक किसी से डेढ़ लाख में खरीदी थी। अब पुलिस उस शख्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिससे युवक बाइक खरीदने का दावा कर रहा है।
केशव ने बताया कि उसने अपनी बाइक पर एक परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट लगाया था। इससे बाइक के इंजन की आवाज और परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। इसी कारण उसने अपनी बाइक की आवाज को पहचाना। केशव ने बताया कि तीन अप्रैल को ही यह बाइक उसके पिता ने उसे जन्मदिन पर तोहफे में दी थी। बाइक की कीमत ढाई लाख रुपये है।