फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की एक ख्वाहिश, जिसे सिर्फ आमिर खान पूरी कर सकते हैं

Fri, 24 Nov 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 24 Nov 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
miss world 2017 manushi chhillar willing to work with actor aamir khan
मानुषी छिल्लर बनी विजेता
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने एक बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है। वे अपना एक बड़ा सपना पूरा करना चाहती हैं और उसे सिर्फ आमिर खान पूरा कर सकते हैं।
miss world 2017 manushi chhillar willing to work with actor aamir khan
manushi
दरअसल मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर अपना एक सपना पूरा करना चाहेंगी। मानुषी खुद बताती हैं कि उन्हें आमिर खान बहुत पसंद हैं। वे उनके साथ काम करना चाहती हैं, अगर मौका मिले तो। वैसे मानुषी के फेवरेट हीरो रणवीर सिंह और फेवरेट हीरोइन मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा है। मानुषी कार्डिक सर्जन बनना चाहती हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नॉन-प्रॉफिट पर आधारित अस्पताल खोलने की इच्छा है।
miss world 2017 manushi chhillar willing to work with actor aamir khan
मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर ने कहा कि मुझे लगता है कि हर महिला को जागरूक बनाना जरूरी है। इसलिए मेरा ध्यान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर ज्यादा है। मैंने ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके जरिए महिला को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। वह 20 से ज्यादा गांवों का दौरा करके 5000 महिलाओं का जीवन बदल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss world 2017 manushi chhillar willing to work with actor aamir khan
Manushi Chillar
मानुषी कहती हैं कि यह जानना बेहद डरावना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियां मासिक धर्म के दौरान न केवल पुराने कपड़े, बल्कि सूखी घास का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उन्हें संक्रमण हो जाता है। मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया बनने के बाद बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर प्रदेश की स्थिति को देखते हुए बेटियों के लिए कुछ करने की इच्छा जताई थी। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनके सपने को नई उड़ान मिल गई है।
विज्ञापन
miss world 2017 manushi chhillar willing to work with actor aamir khan
Manushi Chillar
मानुषी ने कहा था कि वह सरकार के साथ मिलकर बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ करना चाहती हैं, क्योंकि प्रदेश में घूंघट प्रथा के साथ ही आज भी बेटियों के जन्म होने पर खुशी नहीं मनाई जाती हैं, जबकि बेटियों को कभी बेटों से कमजोर नहीं समझना चाहिए। मानुषी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलकर भी अपने मन की बात बताई थी, जिससे बेटियों को परिवार वाले आगे बढ़ाने में मदद कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed