{"_id":"6ae6572ba23c6e94a60e30b3","slug":"the-family-is-searching-for-the-body-the-matter-reaches-the-high-court-chandigarh-news-c-16-1-pkl1098-1164016-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शव के लिए भटक रहा परिवार, हाईकोर्ट पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शव के लिए भटक रहा परिवार, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मानसा के भम्मे कलां गांव में एक युवक की मौत के बाद विवाद गहरा गया है। परिजनों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने और शव कब्जे में लेने का आरोप लगाया है। यह मामला अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।
परिवार के अनुसार, दलजीत सिंह की 27 अक्तूबर को नशे की ओवरडोज से मौत हुई थी। परिवार के सदस्य, पंचायत और गांव के लोग शव लेकर मानसा में धरने में शामिल होने जा रहे थे। उनका उद्देश्य नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना था। आरोप है कि रामदित्ते वाला चौक पर पुलिस ने उन्हें रोका और लाठियां बरसाईं। याचिका में मानसा के पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी समेत सौ से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का जिक्र है। परिवार ने पुलिसकर्मियों पर परिजनों और मीडियाकर्मियों से मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक की बहन अमरजीत कौर ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में स्वतंत्र चिकित्सकों के बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी अपील की है। परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी याचिका में शामिल है। पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि फिलहाल शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अदालत ने मामले की सुनवाई सोमवार के लिए तय की है।