{"_id":"59baa0a54f1c1b8e688b485d","slug":"mata-nasib-kaur-meet-ram-rahim-in-sunaria-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब राम रहीम ने पूछा- कैसा चल रहा है डेरा? तो छलक पड़े मां के आंसू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब राम रहीम ने पूछा- कैसा चल रहा है डेरा? तो छलक पड़े मां के आंसू...
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से वीरवार को उनकी मां नसीब कौर मिलने पहुंची। जेल में नसीब कौर ने करीब बीस मिनट तक डेरामुखी से बातचीत की।
माता नसीब कौर
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार डेरामुखी की मां नसीब कौर राजस्थान के गंगानगर से राजस्थान नंबर की मारूती करेजा कार से चालक पंजाब के बटिंडा स्थित भारतनगर निवासी इकबाल के साथ शाम तीन बजकर दस मिनट पर सुनारिया जेल पहुंची। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की दो अन्य गाड़ियां थी। जेल रास्ते पर लगे पुलिस और पैरा मिलिट्री के संयुक्त नाके पर नसीब कौर की कार को जांच पड़ताल के लिए रुकवाया गया।
जिस कार में माता नसीब कौर आईं थीं
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर उनकी कार की गहनता से चेकिंग की गई। जांच पड़ताल की वीडियोग्राफी भी की गई। करीब दस मिनट तक जांच पड़ताल होने के बाद पुलिस ने नसीब कौर और उनके चालक का पहचान पत्र लिया। पहचान पत्र लेने के बाद दोनों को जेल में जाने दिया गया। वह एक बैग में राम रहीम के लिए कपड़े लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim
खाने पीने और कपड़ों से भरी पड़ी थी कार
जिस कार में डेरामुखी की मां जेल पहुंची थी वह प्लास्टिक के बैग से भरी पड़ी थी। किसी बैग में कपड़े थे तो किसी ने फल और मेवे थे। पुलिस व पैरा मिलिट्री के संयुक्त नाके पर चेकिंग के बाद कार को जाने दिया गया। लेकिन जब वह सारा सामान लेकर जेल में पहुंची तो यहां पर जेल प्रशासन ने कुछ सामान को वापस भेज दिया।

राम रहीम
मां को देखकर भर आई डेरामुखी की आंखें
अपनी घिनौनी करतूत के कारण जेल की चारदीवारी में सजा काट रहे राम रहीम को जब मुलाकात कक्ष में लाया गया तो मां को देखकर उसकी आंखें भर आई। डेरामुखी को देखकर उसकी मां भी रोने लगी। करीब पांच मिनट तक दोनों आंखों में आंसू लेकर बातचीत करते रहे। बाद में डेरा मुखी ने मां से डेरे में बारे में पूछा। नसीब कौर ने कहा कि वैसे तो सभी लोग फिलहाल राजस्थान में है। लेकिन डेरे में सारा काम काज सामान्य है। मां ने बताया कि कुछ दिन पहले ही डेरे में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।