फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता मनसा देवी में कैसे लगती है भक्तों की भीड़, देखिए तस्वीरें

Sat, 16 Apr 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 16 Apr 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
mata mansa devi tample: Exhilarating rush of devotees on navami
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

माता मनसा देवी मंदिर की तैयारियों पर प्रशासन के दावे नवमी के दिन पूरी तरह से खोखले साबित हुए। चैत्र नवरात्र में दूर-दूर से आए मां के भक्तों को उनके दर्शन के लिए चार से पांच घंटे तक धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। मंदिर प्रशासन ने जो टेंट श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए लगाए थे वह नवरात्र के दूसरे दिन ही फटने शुरू हो गए थे।

mata mansa devi tample: Exhilarating rush of devotees on navami
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
कई जगह तो टेंट भी नहीं लगे थे। वहीं श्रद्धालुओं की कतार इतनी धीमी गति से बढ़ रही थी कि लोग जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए। श्रद्धालुओं का आरोप है वालंटियर्स और पुलिसकर्मी सिर्फ दिखावा साबित हुए। लोग उनके सामने ही कतार में घुस रहे थे। लेकिन उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।
mata mansa devi tample: Exhilarating rush of devotees on navami
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड ने नवरात्र उत्सव की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू कर दी थीं। बस से लेकर प्रसाद तक की व्यवस्था पर विस्तार से बातचीत और योजना बनाई गई। लेकिन श्रद्धालुओं के दर्शन पर कोई विचार नहीं किया गया। पिछले तीन चार सालों से ऐसी दिक्कत देखने को मिल रही है। मां के दर्शन के लिए प्रशासन की ओर से दो कतारें बनाई गईं थीं। दोनों कतारें अस्थायी बस स्टैंड तक थीं। सुबह आठ बजे लाइन में लगे श्रद्धालु को 12 बजे तक दर्शन नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mata mansa devi tample: Exhilarating rush of devotees on navami
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

मोहन, मोहाली ने बताया कि मैं सुबह सात बजे से लाइन में लगा हूं। अब दस बज रहे हैं और दर्शन नहीं हो सके हैं। अभी आधे घंटे और लग जाएंगे। कालका से आई मीनाक्षी ने बताया कि तीन घंटे से मां के दर्शन के लिए लाइन में खड़ी हूं। खड़े-खड़े पैर में दर्द शुरू हो गया है। दर्शन के लिए अभी समय और लगेगा। 

विज्ञापन
mata mansa devi tample: Exhilarating rush of devotees on navami
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

वहीं लुधियाना से आई पुष्पा ने बताया कि सुबह से लाइन में लगी हूं। प्रशासन की ओर से पता नहीं कैसी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए लगाए गए सारे टेंट फट गए हैं। अब श्रद्धालुओं को धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। चंडीगढ़ की सुनीता ने बताया कि बीच बीच में लाइन में लोग घुस रहे हैं, लेकिन मंदिर वालंटियर्स और पुलिसकर्मी कुर्सी डटाए बैठे हैं। उन्हें लोगों की परेशानी नहीं दिखती। बोलने पर कहते हैं कि आज लास्ट दिन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed