फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद सुशील की अंतिम विदाई में पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह हुई नारेबाजी

Thu, 27 Oct 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 27 Oct 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
Martyr Sushil Kumar's funeral, seen anger against Pakistan among the people
शहीद सुशील कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सरहद की हिफाजत करते हुए शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान सुशील कुमार को नम आंखों से मंगलवार को अंतिम विदाई दे दी गई। अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। लोगों ने वीर शहीद की अंतिम यात्रा पर फूलों की वर्षा करके विदाई दी गई। 

Martyr Sushil Kumar's funeral, seen anger against Pakistan among the people
शहीद सुशील कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सुशील कुमार के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार की ओर से वहन करने की घोषणा की गई है। मुक्तिधाम में पूरे सैनिक सम्मान के साथ सुशील कुमार की अंतिम क्रिया की गई। 

Martyr Sushil Kumar's funeral, seen anger against Pakistan among the people
शहीद सुशील कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

रविवार की रात को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पिहोवा की फैंसी कॉलोनी निवासी बीएसएफ के हेडकांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सेना के जवान सोमवार को दिल्ली लेकर आ गए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे पिहोवा स्थित सुशील के घर उनका पार्थिव शरीर पहुंचा। यहां सुबह से ही पिहोवा के सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही सुशील के घर में लोगों का विलाप शुरू हो गया। उसकी पत्नी सुनिता देवी, मां सोमा देवी और बेटा मोहित और बेटी महक सहित अन्य को संभालना मुश्किल हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Sushil Kumar's funeral, seen anger against Pakistan among the people
शहीद सुशील कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पुष्पचक्र चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि- राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मंगलवार को पिहोवा में शहीद सुशील कुमार के पार्थिव शरीर पर राज्य सरकार और अपनी ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया।  मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, विधायक डॉ. पवन सैनी, विधायक जसविंद्र सिंह संधू, डीसी सुमेधा कटारिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, एसडीएम अजय चोपड़ा, डीएसपी शीतल कुमार सहित हजारों लोगों ने शहीद सुशील कुमार के परिजनों को नमन कर परिजनों को सांत्वना दी। 

विज्ञापन
Martyr Sushil Kumar's funeral, seen anger against Pakistan among the people
शहीद सुशील कुमार की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार देगी 50 लाख रुपये - राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद सुशील कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये और शहीद के बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को पहले अनुग्रह राशि के रूप 20 लाख रुपये दिये जाते थे, अब जो भी जवान शहीद होगा उसको राज्य सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि शहीद सुशील कुमार के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा और परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल भी सरकार करना सुनिश्चित किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed