फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will face no inconvenience: Rana

किसानों को नहीं होगी परेशानी : राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers will face no inconvenience: Rana
पिहोवा। अनाजमंडी में पहुंचे राज्य कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा  व साथ में अ​धिकारी। विभाग 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। धान खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मंडियों में किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
वे सोमवार को थानेसर, पिहोवा व इस्माईलाबाद अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से खरीद कार्य की विस्तृत जानकारी ली और मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुझावों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान खरीद का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्बाध रूप से जारी रहना चाहिए। किसानों और आढ़तियों को गेट पास, खरीद, उठान अथवा अन्य किसी प्रक्रिया में परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंडी से समस्या की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिकारियों के अलावा मार्केट कमेटी पिहोवा के प्रधान तरूणदीप सिंह वडैच, मार्केट कमेटी इस्माईलाबाद के प्रधान बलबीर राणा, मार्केट कमेटी सचिव पिहोवा चंद्र सिंह, मार्केट कमेटी सचिव इस्माईलाबाद अंकुर ठुकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed