{"_id":"6ac404eb769bbbc35b00e6c8","slug":"pipeline-burst-during-pole-installation-in-sector-17-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162246-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सेक्टर-17 में खंभा लगाने के दौरान फटी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सेक्टर-17 में खंभा लगाने के दौरान फटी पाइपलाइन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फटी पाइपलान को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 मार्केट में बिजली का खंभा गिरने के बाद उसे दोबारा लगाने के लिए चल रहा काम के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से पानी सड़क और मार्किट के आसपास फैल गया।
इससे राहगीरों और दुकानदारों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। खंभा गिरने के कारण पहले ही बिजली की तारों और इंटरनेट सेवा पर असर पड़ा था। इसके बाद पाइपलाइन टूटने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जल विभाग की ओर से आपूर्ति बंद कर पानी के बहाव को रोकने का काम शुरू किया गया।
मौके पर विभागीय कर्मचारियों ने खुदाई कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन तक पहुंचने और पानी रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बिजली विभाग की ओर से खंभे और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी चलता रहा। देर शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई। पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क से पानी निकालने का काम जारी रहा।