{"_id":"6ac4046b61df24a8cc02f44b","slug":"nursing-staff-halted-work-for-two-hours-in-protest-against-the-transfer-policy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162248-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे बंद रखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तबादला नीति के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे बंद रखा काम
विज्ञापन
मथाना। सीएचसी में हड़ताल के दौरान एकजुट नर्सिंग स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स की दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक से सोमवार को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा।
सुबह 10 से 12 बजे तक नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर रहने से ओपीडी में पर्ची बनती रहीं। वहीं मरीजों को इंजेक्शन, ड्रेसिंग, दवा लेने और बीपी-शुगर की जांच के लिए इंतजार करना पड़ा।
भर्ती मरीजों को रूटीन इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के लिए भी नर्सिंग स्टाफ के दोबारा काम पर लौटने का इंतजार करना पड़ा। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुई पेन डाउन स्ट्राइक 5 से 7 अक्तूबर तक रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश के करीब 5500 नर्सिंग ऑफिसर और कुरुक्षेत्र जिले के करीब 150 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर इसमें शामिल हैं। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बाहर रखा गया। इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, बच्चों की इमरजेंसी और इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में सेवाएं सामान्य रहीं। हालांकि, ओपीडी और जनरल वार्डों में नर्सिंग सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। कई तीमारदार मरीजों की जरूरत का सामान खुद जुटाते नजर आए।