{"_id":"58b17c8d4f1c1b701cb25b0e","slug":"martyr-mandeep-singh-kin-appeal-to-pm-modi-for-promised-compensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसकी शहादत पर सीएम भी रोए थे, मुआवजे के लिए रो रहा है उसका परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी शहादत पर सीएम भी रोए थे, मुआवजे के लिए रो रहा है उसका परिवार
Sun, 26 Feb 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकियों से लड़ते शहीद हुए जिस जवान के अंतिम संस्कार पर सीएम भी रो पड़े थे, उसी जवान का परिवार आज मुआवजे के लिए ठोकरें खा रहा है।
2 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
बात हो रही है, 28 अक्टूबर 2016 को जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सिपाही मनदीप सिंह की। जिनके परिवार ने मिलने वाले मुआवजे में हो रही देरी को लेकर पीएम मोदी से मदद मांगी है।
3 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
मनदीप के बहनोई सचिन ने कहा कि सरकार को अपने किए हुए वादे को निभाना चाहिए। मनदीप की पत्नी, जो हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है उसे प्रमोशन मिलना चाहिए और मनदीप के भाई को नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
ANI से बात करते हुए उन्होने कहा कि उसका परिवार केवल यह चाहता है कि सरकार अपने वादों को पूरा करे। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद मनदीप के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की राहत राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद मनदीप सिंह के परिवार ने PM से मांगी मदद
बता दें कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के हमले में कुरुक्षेत्र के गांव अंतेहड़ी निवासी मनदीप सिंह शहीद हो गए थे। मनदीप 17 सिख रेजिमेंट में सिपाही पद पर तैनात थे। पाकिस्तानी ने कायरतापूर्ण हरकत करते हुए उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। जिसके बाद सेना ने कहा था कि इस बर्बर कार्रवाई का समुचित जवाब दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।