फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखे हैं ये गांव: अब कई राज्य यहां से स्वच्छता सीखेंगे, हरियाणा की 111 पंचायतों की देशभर में चर्चा

Fri, 19 Aug 2022 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Many states will learn cleanliness from 111 gram panchayats of Yamunanagar
यमुनानगर का स्वच्छ गांव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा का यमुनानगर देश भर की खातिर स्वच्छता की मिसाल बनेगा। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, आंध प्रदेश, छत्तीसगढ़ व कर्नाटक समेत सभी राज्यों के अधिकारी अब यमुनानगर से सीखेंगे कि वह ठोस व तरल कचरे का प्रबंधन कर कैसे अपने गांवों को नंबर वन बना सकते हैं। इसके लिए जिले में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन व शौचालयों के रखरखाव पर 10 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। यह वीडियो 22 अगस्त को दिल्ली में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ आयोजित राष्ट्र स्तरीय समीक्षा बैठक में देशभर से आए सभी अधिकारियों को दिखाया जाएगा। इसके बाद विभिन्न राज्यों से आए अधिकारी जिला प्रशासन के प्रयासों को अपने यहां लागू कर सकेंगे।


 

Many states will learn cleanliness from 111 gram panchayats of Yamunanagar
गांव में बना पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ओडीएफ प्लस को देश में सबसे ज्यादा मिली सराहना
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस किया जा रहा है। ओडीएफ प्लस उस गांव को कहा जाता है जहां कोई भी खुले में शोच न करता हो। इसके साथ ही गांव में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन कर गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाया गया हो। ओडीएफ प्लस की तीन कैटेगरी उदीयमान, उज्जवल व उत्कृष्ट के तहत जिला प्रशासन ने एमआईएस पोर्टल पर 111 ग्राम पंचायतों की जानकारी अपलोड की थी। 
 

Many states will learn cleanliness from 111 gram panchayats of Yamunanagar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जून माह में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ से सभी 111 पंचायतों का सर्वे किया गया। टीम ने इन गांवों में लोगों से बात की। गांवों में व्यक्तिगत व सामूहिक शौचालयों, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, स्वच्छता से संबंधित जागरुकता, दीवारों पर स्लोगन लेखन, कंपोस्ट खाद बनाने, गोबर गैस का प्रयोग समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की। अब सर्वे की रिपोर्ट आई है। जिसमें देशभर में यमुनानगर की सबसे ज्यादा सराहना की गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पोर्टल पर जो जानकारी प्रशासन ने अपलोड की थी, उससे कहीं ज्यादा गांवों में अच्छा काम हुआ है। यमुनानगर ने पंचकूला, भिवानी व सिरसा जैसे जिलों को भी ओडीएफ प्लस में पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many states will learn cleanliness from 111 gram panchayats of Yamunanagar
गांव में बने स्वच्छ जलाशय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नोडल अधिकारी फिर करेंगे गांवों का भौतिक निरीक्षण
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया ने बताया कि इस साल अन्य पंचायतों को ओडीएफ प्लस करने के लिए जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी जसविंद्र बांगड़ की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें ओडीएफ प्लस के नोडल अधिकारियों साढौरा से बीडीपीओ, छछरौली से उपनिदेशक कृषि विभाग, बिलासपुर से बीईओ, जगाधरी से जिला युवा अधिकारी, सरस्वतीनगर से डीएचओ, रादौर से पीओ के अलावा खंड स्तरीय टीम में बीईओ, सीडीपीओ, जेई ने हिस्सा लिया। सरकार के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों की संयुक्त टीम अब एक बार फिर 111 पंचायतों का भौतिक निरीक्षण करेगी। ताकि कोई कमी है तो उसे खंड स्तर पर दूर किया जा सके। इसकी रिपोर्ट जिला परिषद के सीईओ को प्रस्तुत करेंगे जो इसे सरकार को भेजेंगे।

विज्ञापन
Many states will learn cleanliness from 111 gram panchayats of Yamunanagar
गांव में बना पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्वच्छता के लिए अच्छा काम किया हैः नवीन आहूजा
जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा ने बताया कि जिले को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। ओडीएफ प्लस के लिए जिले की ग्राम पंचायतों को सबसे ज्यादा सराहना मिली है। इसलिए एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। जिसे 22 अगस्त को दिल्ली में दिखाया जाएगा ताकि दूसरे राज्यों के अधिकारी भी हमारे प्रबंधन को फॉलो कर सकें। यह ग्रामीणों व पूरी टीम के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed