फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक ने कुचला, पिता को गोद में लिए मांगता रहा मदद, लोग इंकार करते रहे

Sun, 11 Jun 2017 09:21 AM IST
विनीत पांडेय/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विनीत पांडेय/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 11 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Many people ignored dying man on road in karnal
Karnal Accident - फोटो : भगवानदास
एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। वह आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, बेटे पिता को गोद में उठाए लोगों से मदद मांगते रहे लेकिन कोई आगे ही नहीं आया। देखिए
Many people ignored dying man on road in karnal
karnal accident
किसी सड़क हादसे के बाद आपने मौके पर भीड़ भी देखी होगी, शायद आपने खुद भी घायलों की मदद की हो लेकिन करनाल रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे के बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर मानवता शर्मसार हो उठी। ट्रक के नीचे आने से घायल व्यक्ति आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लोग खड़े तमाशा देखते रहे। 
Many people ignored dying man on road in karnal
karnal accident - फोटो : भगवानदास
घायल व्यक्ति के दो बेटे अपने पिता को कंधे पर उठाए लोगों से अपने पिता को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन यह गुहार भीड़ के कानों तक नहीं पहुंच पाई। वहां मौजूद ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने भी मदद से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Many people ignored dying man on road in karnal
karnal accident - फोटो : भगवानदास
बेबस बेटे दर्द से तड़पते अपने पिता को लेकर इधर से उधर भागते रहे, मौके पर मौजूद अमर उजाला की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। बाद में पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घायल व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
Many people ignored dying man on road in karnal
karnal accident - फोटो : भगवानदास
मृतक रत्तुदास बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था, वह यहां अपने परिवार के साथ बकरा मार्केट में रहता था और लिबर्टी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार दोपहर को वह अपने बड़े बेटे शिवम के साथ बाजार जा रहा था, बाप-बेटे जैसे ही रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रत्तुदास को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद जमीन पर गिरे रत्तुदास के ऊपर ट्रक का अगला पहिया चढ़ गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed