केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा में सवाल पूछने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आप के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुट भिड़ गए। देखिए तस्वीरों में। रिपोर्ट: अनिल कुमार
फिरोजपुर।
केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा में सवाल पूछने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आप के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुट भिड़ गए। भिड़ंत पंजाब के फाजिल्का जिले की तहसील जलालाबाद के गांव पाकां में हुई। दरअसल केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं। इसी बीच वो पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी
इसमें यूथ कांग्रेसियों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे करने संबंधी सवाल पूछने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें कई कांग्रेसी जख्मी हो गए। जख्मी हुए यूथ कांग्रेसी नेता हरपिंदर सिंह मान उर्फ हैरी को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी
उधर, कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पर्चा दर्ज करने की मांग की। बताया जा रहा है कि गांव पाकां में आयोजित केजरीवाल की जनसभा में यूथ कांग्रेसी नेता गोल्डी कंबोज अपने साथ लगभग साठ कार्यकर्ता लेकर पहुंच गए। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया, जैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करने लगे तो कांग्रेसी नेता गोल्डी कंबोज पंडाल में खड़े होकर केजरीवाल से सवाल करने लगे।
केजरीवाल की सभा में कांग्रेस से भिडे़ आप के कार्यकर्ता, कई जख्मी
इससे वहां आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गुट के कई लोग जख्मी हुए। कांग्रेसी नेता हरपिंदर सिंह मान उर्फ हैरी वासी चक जानीसर गंभीर जख्मी हो गए। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों गुटों के लोगों को शांत करवाया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ है।