देखिए, हेलीकॉप्टर पकड़ा, उड़ा...और लटक गया
हेलीकॉप्टर पर लटका आदमी देखा है क्या? देखिए, इन तस्वीरों को। यहां पायलट को कुछ पता नहीं लगा और एक युवक ये दुस्साहस कर बैठा।
देखिए, हेलीकॉप्टर पकड़ा, उड़ा...और लटक गया
उड़ते (टेक-ऑफ) हेलीकॉप्टर से लटकने का दुसाहस कर सुर्खियों में आए प्रकाश का कहना है कि हेलीकॉप्टर को करीब से देखने की चाहत की वजह से वह यह सब कर बैठा। जब आसमान की ओर ऊंचाई बढ़ती गई, तब उसे डर लगने लगा और इसके बाद छलांग लगा दी। प्रकाश (30) ने बताया कि वह तो मात्र हेलीकॉप्टर को पास से देखने की तमन्ना के चलते उसके नजदीक पहुंच गया।
देखिए, हेलीकॉप्टर पकड़ा, उड़ा...और लटक गया
गोपी गांव निवासी पेशे से मजदूर प्रकाश के अनुसार अचानक ही उड़े धुएं व हेलीकॉप्टर की गर्जना से वहां मौजूद ग्रामीण तो दूर भाग गए लेकिन उसने हेलीकॉप्टर के नीचे पायदान को पकड़ लिया। चंद सेकेंड के बाद ही उसे आभास हुआ कि वह तो आसमान में जा रहा है तो उसने हाथ छोड़ दिया और जमीन पर गिर गया।
देखिए, हेलीकॉप्टर पकड़ा, उड़ा...और लटक गया
जिस किसी ने भी उसको देखा तो उसकी सांसें रूक गई। माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर उड़ा रहे राजेश कुमार व दूसरी महिला पायलट सुमन गुज्जर को इस घटना का ज्यादा पता नहीं चल पाया और वे गंतव्य के लिए रवाना हो गए। गांव गोपी में एक व्यक्ति के उड़ते हेलीकॉप्टर के लटकने की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई।
देखिए, हेलीकॉप्टर पकड़ा, उड़ा...और लटक गया
गनीमत रही कि ग्रामीण ने 15-20 फीट की ऊपर जाने के बाद छलांग लगा दी, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। नियम कहते हैं कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेक-ऑफ के वक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य है, लेकिन इस घटना के वक्त अधिकारी नदारद थे। घटना के बाद बखेड़ा खड़ा होते ही स्थानीय प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।