फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक कर देगी ये खबर: बीस साल बाद अपने पिता से मिले जापान के रिन... कॉलेज के एक असाइनमेंट ने करवाया मिलन

Mon, 26 Aug 2024 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
Man from Japan met his father after 20 years in Amritsar
पिता सुखपाल सिंह के साथ रिन - फोटो : संवाद
जापान के रिन ताकाहाटा 20 साल बाद भारत में रहने वाले अपने पिता से मिले तो दोनों भावुक हो गए। मामला अमृतसर का है जहां रक्षाबंधन से एक दिन पहले पिता-पुत्र का भावुक मिलन हुआ। 


Man from Japan met his father after 20 years in Amritsar
बेटे से मिलकर भावुक हुए सुखपाल सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
दरअसल अमृतसर के रहने वाले सुखपाल सिंह ने एक जापानी महिला से शादी की थी। दोनों का एक बेटा रिन ताकाहाटा भी हुआ। आपसी गलतफहमियों के कारण बीस साल पहले सुखपाल सिंह अपनी पत्नी से अलग हो गए और वापस अमृतसर आ गए। यहां उन्होंने दूसरी शादी कर ली। जिससे उनकी एक बेटी भी है। 
Man from Japan met his father after 20 years in Amritsar
अपनी बहन से मिलते रिन - फोटो : वीडियो ग्रैब
रिन अपनी मां के साथ जापान में था। वह अक्सर अपने पिता के बारे में अपनी मां से पूछता रहता था। कुछ दिन पहले उसे कॉलेज से फैमिली को लेकर एक असाइनमेंट मिला। अब रिन अपनी मां के बारे में तो सब कुछ जानता था लेकिन पिता का उसे केवल नाम ही मालूम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man from Japan met his father after 20 years in Amritsar
अपनी सौतेली मां से मिलते रिन। - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद रिन ने पिता को ढूंढने का फैसला किया और उनकी फोटो लेकर अमृतसर आ गया। यहां वह पिता की फोटो लेकर घूमता रहा और लोगों से पूछता रहा।
विज्ञापन
Man from Japan met his father after 20 years in Amritsar
अपने परिवार के साथ रिन - फोटो : संवाद
इसी दौरान किसी ने सुखपाल सिंह को पहचान लिया और फिर पिता-पुत्र का ऐसा मिलन हुआ कि सभी की आंखें छलक आई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed