Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
mahavir phogat replied on tweet of javed akhtar, said illiterate to phogat sisters, gurmehar kaur
{"_id":"58b64c584f1c1b3f06831450","slug":"mahavir-phogat-replied-on-tweet-of-javed-akhtar-said-illiterate-to-phogat-sisters-gurmehar-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर ने फौगाट बहनों को अनपढ़ कहा, महावीर फोगाट ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जावेद अख्तर ने फौगाट बहनों को अनपढ़ कहा, महावीर फोगाट ने दिया करारा जवाब
Thu, 02 Mar 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
महावीर फौगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरमेहर कौर से शुरू हुआ विवाद फोगाट बहनों तक पहुंच गया। जावेद अख्तर ने फोगाट बहनों को अनपढ़ कर दिया तो पिता महावीर फोगाट ने उन्हें करारा जवाब दिया।
2 of 8
पहलवान गीता फौगाट
गुरमेहर विवाद पर एक के बाद एक सेलिब्रिटी ट्वीट कर रहे हैं और उन पर सवाल जवाबों की बौछार हो रही है। नतीजा, और लोगों के बीच भी ट्विटर वार छिड़ गया। ऐसी ही एक जंग इस वक्त जावेद अख्तर और फोगाट बहनों के बीच चल रहा है, जिसमें पिता महावीर फोगाट भी कूद पड़े हैं। उन्होंने जावेद अख्तर को करारा जवाब दिया। पूरे फोगाट परिवार ने इसका जवाब दिया।
3 of 8
महावीर फौगाट
जावेद अख्तर ने गुरमेहर के समर्थन में ट्वीट कर लिखा कि अगर कम पढ़े-लिखे खिलाड़ी और पहलवान एक शहीद की बेटी को ट्रोल करते हैं तो समझ आता है, लेकिन जो पढ़े लिखे हैं उनका क्या? इसके जवाब में फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट ने ट्वीट किया कि यहाँ उम्र बीत गयी देश को मेडल दिलाने में, और वो एक पल नहीं लगाते अनपढ़ बताने में। अपने आप को देश के प्रति समर्पण करने वाला व्यक्ति से ज्यादा ज्ञानी अपनी मातृभूमि पर कोई नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बबीता
- फोटो : social media
वहीं बबीता फोगाट ने जवाब दिया कि मैंने जब स्कूल देखा भी नहीं था तबसे भारतमाता की जय बोल रही हूं, देशभक्ति किताबों से नहीं आती। बबीता ने आगे लिखा कि 'पढ़ लिख कर गद्दारी करने से अच्छा है अनपढ़ रहकर देशभक्त बने और देश के लिए खेलकर देश का नाम रोशन करे। मुझे लगता है इतने तमाचे लगने के बाद तो आपको समझ में आ ही गया होगा हरियाणा वाले क्या हैं।
विज्ञापन
5 of 8
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
गौरतलब है कि बबीता फोगाट ने गुरमेहर कौर को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर लिखा था कि जो अपने देश के हक में नहीं बोल सकती, उसके हक में बोलना ठीक है क्या। उन्होंने कहा कि इस तरह एक लड़की को रेप की धमकी देना गलत बात है। मैं इसकी निंदा करती हूं, लेकिन मैं अपने देश के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनी सकती। इस मामले में बबीता की एंट्री तब हुई जब एक महिला राणा आयूब ने ट्विटर पर रणदीप हुड्डा पर निशाना साधा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।