{"_id":"5c418164bdec224af7150861","slug":"luxury-restaurant-coach-by-indian-railway-for-shimla-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत वादियां और पटरियों पर दौड़ता फाइव स्टार 'रेस्टोरेंट', खूबियां जानकर भूल जाएंगे प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरत वादियां और पटरियों पर दौड़ता फाइव स्टार 'रेस्टोरेंट', खूबियां जानकर भूल जाएंगे प्लेन
Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल
रमिंद्र सिंह, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
रमिंद्र सिंह, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
toy train
खूबसूरत वादियां, मस्ती भरे नजारे और पटरियों पर दौड़ता फाइव स्टार 'रेस्टोरेंट' किसी जन्नत से कम नहीं होगा। इसकी खूबियां जानकर प्लेन की सैर भूल जाएंगे और अलौकिक आनंद का अनुभव करेंगे।
रेस्टोरेंट कोच
हिमाचल प्रदेश की वादियों का लुत्फ अब पर्यटक कालका-शिमला रेलमार्ग पर ‘रेस्टोरेंट कोच’ में उठा सकेंगे। रेल मंडल द्वारा पहली बार पटरियों पर चलता-फिरता रेस्टोरेंट तैयार किया है जिसका निश्चित तौर पर पर्यटक आनंद ले सकेंगे। इस रेस्टोरेंट कोच में पारंपरिक सीटों के बजाय गोल टेबल होंगे और कुर्सियां लगी होंगी। कालका स्थित वर्कशॉप में डिजाइन किए गए इस कोच को आगामी दिनों में पटरी पर दौड़ाने की योजना रेलवे की है।
रेस्टोरेंट कोच
रेल मंडल अधिकारियों की माने तो यह कोच निश्चित तौर पर आने वाले समय में पर्यटकों की अधिक से अधिक संख्या अपनी ओर खींचेगा। दिल्ली से राजस्थान के लिए चलने वाली पैलेस ऑन व्हीलस ट्रेन की तरह इस ट्रेन में भी कई सुविधाएं पर्यटकों को प्रदान की जाएंगी। शुरुआती चरण में रेलवे द्वारा रेस्टोरेंट कोच में एक किचन कम मिनी पैंट्री उपलब्ध कराई गई है जहां खाने-पीने का सामान रखा जाएगा एवं कुक भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
toy train
सफर के दौरान हिमाचल की सर्द वादियों में किचन के जरिए पर्यटकों को गर्म-गर्म खाना परोसा जाएगा। कोच में चाय की ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इसके अलावा कोच में टॉयलेट, यात्रियों के सामान रखने की सुविधा भी होगी। प्रत्येक कोच में चार टेबल और 12 कुर्सियां होंगी। कोच को रॉयल लुक दिया गया और कुर्सियां को डिजाइनदार बनाया गया है। कोच की खास बात है कि इसमें खिड़कियां ही नहीं है, पर पूरी तरह से ओपन होगा।
विज्ञापन
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला
- फोटो : file photo
यात्रियों को इस कोच में सफर करते समय एक अलग एवं अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा और वह प्रकृति का आनंद उठा सकेंगे। बता दें कि रेलवे रेस्टोरेंट कोच निर्माण के अंतिम चरण में है और फिलहाल अभी इस कोच का किराया तय नहीं किया गया है। इस तरह के कई और कोच अभी रेलवे द्वारा बनाए जा रहे हैं और आगामी गर्मी के सीजन में यात्री इनका लुत्फ अवश्य उठाएंगे।