बॉलीवुड की एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक कमेंट के मामले में केस चल रहा है, लेकिन इस बीच अब उन्होंने ऐसा काम कर दिया है कि उन्हें जेल ही जाना पड़ेगा। जानिए क्या मामला है।
भगवान वाल्मीकि के बारे में अभद्र टिप्पणी केस में लुधियाना अदालत ने बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। वे 7 अगस्त को भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अब राखी को 5 सितंबर को अदालत में पेश करने को कहा है।
राखी शाम तक भी अदालत में पेश न हुईं तो न्यायाधीश विश्व गुप्ता की अदालत ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत खत्म कर दी। साथ ही उनके गिरफ्तारी वारंट फिर से जारी कर दिए। हालांकि राखी के वकील ने वारंट वापस लिए जाने की अपील संबंधी अर्जी दाखिल की, जिसे खारिज कर दिया गया।
राखी के वकील ने अदालत में एक अर्जी दाखिल करके राखी सावंत की अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाने की अपील की है। इसमें कहा गया है कि राखी सावंत विदेश में होने के कारण अदालत में पेश नहीं हो सकती हैं। जिस कारण से उसकी अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाई जाए।
5 of 5
राखी सांवत के विवादित बयान पर भड़का बाल्मीकि समुदाय
- फोटो : अमर उजाला
एडवोकेट नरिंदर आदिया ने राखी सावंत के खिलाफ भगवान वाल्मीकि के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। नरेंद्र का कहना है कि राखी की टिप्पणी से उनकी और वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है।