फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे के अफसरों ने समय रहते बचा लीं हजारों जिंदगियां, युवकों ने कर दिया था कांड

Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी(हरियाणा) Updated Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
lpg gas tank of petrolium train unlocked by boys to steal oil, railway saved people life timely
हरियाणा में टैंक से लीक हुई एलपीजी गैस
रेलवे और पुलिस की मुस्तैदी ने बड़ा हादसा टाल दिया। आधी रात को अज्ञात युवकों ने ऐसा कांड कर दिया था कि हजारों जिंदगियां चली जातीं। जानिए मामला।
lpg gas tank of petrolium train unlocked by boys to steal oil, railway saved people life timely
हरियाणा में टैंक से लीक हुई एलपीजी गैस
घटना हरियाणा के करनाल की है। तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से LPG की चोरी के लिए अज्ञात युवकों ने टैंक की सील खोल दी। जैसे ही सील खुली गैस का रिसाव होने लगा। आनन फानन में आसपास लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने रेलवे को सूचित गई और दोनों विभागों में अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव इतना ज्यादा था कि आधी रात को ही आसपास की कॉलोनी खाली करवानी पड़ी।
lpg gas tank of petrolium train unlocked by boys to steal oil, railway saved people life timely
हरियाणा में टैंक से लीक हुई एलपीजी गैस
जानकारी मिलते ही दिल्ली अंबाला रूट पर करीब 15 गाड़ियों को रोका गया। जीआरपी ने एहतियात के तौर पर आसपास के करीब आधा किमी क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया। तीन घंटे तक गैस का रिसाव होता रहा। रात 10 बजे इस घटना का पता चला और रात 2 बजे पानीपत रिफाइनरी से पहुंचे इंजीनियरों ने दोबारा सील लगाई, फिर यातायात शुरू करवाया गया। रेलवे पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lpg gas tank of petrolium train unlocked by boys to steal oil, railway saved people life timely
हरियाणा में टैंक से लीक हुई एलपीजी गैस
गौरतलब है कि तरावड़ी स्टेशन पर अक्सर मालगाड़ियों से कोयला व तेल चोरी होता रहता है। बुधवार को दोपहर के करीब 2.30 बजे एलपीजी से भरी यह मालगाड़ी तरावड़ी स्टेशन आकर रुकी थी। अंधेरा होते ही कुछ अज्ञात लोगों ने तेल चोरी के इरादे से मालगाड़ी के छह टैंकों के ढक्कन खोल दिए। 3 नंबर टैंक की सील भी खोल दी। सील खोलने से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। स्टाफ व रेलगाड़ी के पायलट को इसकी जानकारी लगभग 9.30 बजे मिली।
विज्ञापन
lpg gas tank of petrolium train unlocked by boys to steal oil, railway saved people life timely
हरियाणा में टैंक से लीक हुई एलपीजी गैस
तरावड़ी जीआरपी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। स्टेशन के आसपास करीब आधा किमी क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। रात 10 बजे से 2 बजे तक दिल्ली-अमृतसर रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बिजली काट दी गई। आसपास की बस्ती को खाली करवा दिया गया। वहीं तरावड़ी से 3, करनाल से 2 और घरौंडा से 1 अग्निशमन विभाग की गाड़ियां बुलाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed