{"_id":"5fc8ceda8ebc3e9b96617ac5","slug":"liquor-recovered-from-rivers-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब की दो नदियां 'उगल रहीं शराब', अब तक साढ़े पांच लाख लीटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की दो नदियां 'उगल रहीं शराब', अब तक साढ़े पांच लाख लीटर बरामद
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजपुर में नदी से बरामद कच्ची दारू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा की तरफ बहने वाली सतलुज और ब्यास नदी कच्ची दारू उगल रही हैं। जुलाई-अगस्त में पंजाब में जहरीली शराब पीने से सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आबकारी व पुलिस विभाग ने पूरे प्रदेश में सर्च अभियान चलाया था। इस अभियान में सतलुज और ब्यास दरिया से लगभग साढ़े पांच लाख लीटर से ज्यादा कच्ची दारू पकड़ी गई है।
2 of 5
फिरोजपुर में दरिया से बरामद कच्ची शराब बनाने का सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सतलुज-ब्यास संगम से बनी हरिके पत्तन झील से आबकारी व पुलिस विभाग कई बार भारी मात्रा में कच्ची दारू पकड़ चुका है। शराब तस्करों ने अपनी किश्तियां रखी हुई हैं। जब टापू की तरफ पुलिस छापेमारी करने आती है तो किश्तियों के माध्यम से अपना सामान लाद कर दूसरे रास्ते से निकल जाते हैं। ऐसे में कई बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
3 of 5
नदी से कच्ची दारू बरामद करते पुलिस व आबकारी विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब तस्कर प्लास्टिक के लिफाफों में कच्ची दारू भरकर पैकेट बनाते हैं और बीस रुपये के हिसाब से बेच देते हैं। जुलाई-अगस्त माह में अमृतसर, तरनतारन और बटाला में जहरीली शराब पीने के कारण सौ लोगों की मौत के बाद ही फिरोजपुर जिले में साढ़े पांच लाख लीटर कच्ची दारू पकड़ी गई है, जबकि इससे पहले पुलिस ने कभी कच्ची दारू नहीं पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नदी से बरामद कच्ची दारू बनाने का सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबकारी और पुलिस विभाग छापेमारी कर रोजाना दरिया से कच्ची दारू पकड़ रहा है। फिरोजपुर के सीमांत गांव हबीबके, अलीके और झुग्गे निहंगां वाले के नजदीक बहते दरिया में बने सरकंडों के टापूओं से कच्ची दारू पकड़ी जा रही है। फिरोजपुर में कच्ची दारू बनाने के मामले में सीमांत गांव अलीके व हबीबके सबसे ज्यादा बदनाम हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कच्ची दारू बनाने का सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आबकारी व पुलिस विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर जुलाई में लगभग 58 हजार लीटर कच्ची दारू, अगस्त में करीब 29 हजार लीटर, सितंबर में 35 हजार लीटर, अक्तूबर में दो लाख 50 हजार लीटर, नवंबर में 81 हजार लीटर और दिसंबर में अब तक 23 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।