फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंजौर में दिखा तेंदुआ, खौफजदा लोग पिंजरा लेकर दौड़े

Tue, 12 May 2015 07:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Tue, 12 May 2015 07:39 AM IST
विज्ञापन

पिंजौर में दिखा तेंदुआ, खौफजदा लोग पिंजरा लेकर दौड़े

leopard watched in pinjore, chandigarh, fear in people

चंडीगढ़ में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी और खौफजदा लोग पिंजरा लेकर रात भर उसे ढूंढते रहे। इस बार तेंदुआ पिंजौर में देखा गया।

पिंजौर में दिखा तेंदुआ, खौफजदा लोग पिंजरा लेकर दौड़े

leopard watched in pinjore, chandigarh, fear in people

पिंजौर ब्लॉक के गांव मानकपुर देवीलाल में तेंदुआ आने की सूचना से वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे के सर्च अभियान के बाद जब तेंदुए के पंजे के निशान न मिलने पर चैन की सांस ली।

पिंजौर में दिखा तेंदुआ, खौफजदा लोग पिंजरा लेकर दौड़े

leopard watched in pinjore, chandigarh, fear in people

जानकारी के अनुसार वन विभाग और पुलिस को सूचना मिली कि गांव मानकपुर देवीलाल में एक तेंदुआ आ गया है और वह बछड़े को उठा ले गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग से इंस्पेक्टर जयवीर की अगुवाई में ईश्वर सिंह, चरण सिंह ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा, सर्च लाइट, ट्रांकलाइजर से लैस टीम तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजौर में दिखा तेंदुआ, खौफजदा लोग पिंजरा लेकर दौड़े

leopard watched in pinjore, chandigarh, fear in people

इसके बाद वह गांव के साथ लगते जंगल में पहुंचे। यहां उन्होंने सर्च अभियान चलाया लेकिन न तो तेंदुआ दिखा और न ही बछड़े का पता चला। सर्च टीम को जंगल में किसी तरह की घटना के निशान भी नहीं मिले। बछड़े के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह किसी ग्रामीण का नहीं है। वह गांव में ऐसे ही घूमता रहता है।

विज्ञापन

पिंजौर में दिखा तेंदुआ, खौफजदा लोग पिंजरा लेकर दौड़े

leopard watched in pinjore, chandigarh, fear in people

गांव के ही अमरीक सिंह ने बताया कि वह अपने कुत्ते को घुमाने लाया था कि उसने बछड़े की आवाज सुनी जिसे बड़े बालों वाला कोई जानवर उठा ले गया। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर जयवीर ने बताया कि सर्च अभियान में बछड़े पर किसी जंगली जानवर के हमले के निशान नहीं मिले हैं। हो सकता है कि बछडे़ पर कुत्ते ने हमला कर दिया हो और अंधेरा होने के कारण उसे तेंदुआ होने का आभास हुआ हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed