फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः एक्टर सलमान खान को मारने की तैयारी में है अब लारेंस बिश्नोई गैंग का सरगना राजू और गुर्गे

Thu, 11 Apr 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Apr 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
lawrence bishnoi right hand raju bisodi wants to kill salman khan due to black buck poaching
सलमान खान
लारेंस बिश्नोई के जेल जाने के बाद उसके राइट हैंड राजू बसौदी ने गिरोह की कमान संभाल ली है। अब वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की साजिश रच रहा है। जानिए क्या है मामला।
lawrence bishnoi right hand raju bisodi wants to kill salman khan due to black buck poaching
लारेंस बिश्नोई
गैंग के गुर्गे ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पचास हजार के इनामी राजू बसौदी ने लारेंस के अधूरे काम पूरे करना चाहता है। लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के जेल जाने के बाद से राजू बसौदी ने ही गिरोह की कमान संभाल ली थी। राजू गिरोह के गुर्गों से खुद को डॉन कहलाता है। गैंग के गुर्गे ताजामाजरा गांव निवासी विकास ने सीआईए-1 की पूछताछ में यह खुलासा किया है। सीआईए-1 ने विकास को अपने दादा की हत्या के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।
lawrence bishnoi right hand raju bisodi wants to kill salman khan due to black buck poaching
लारेंस बिश्नोई
इसलिए सलमान खान को मारना चाहता है लारेंस
काले हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फंस गए थे, जबकि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। उस समय लारेंस ने सलमान खान को जान से मारने की बात कही थी। यही नहीं लारेंस के पकड़े जाने के बाद उसके गिरोह का संपत नेहरा भी सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंचा था। मगर सिक्योरिटी अधिक होने के कारण कामयाब नहीं हो सका था। अब राजू इस  अधूरे कार्य को पूरा करने की बात कहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lawrence bishnoi right hand raju bisodi wants to kill salman khan due to black buck poaching
लारेंस बिश्नोई
वारदात करने के बाद झज्जर में बनाते हैं ठिकाना
सीआईए के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि राजू, विकास, पवन ने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, दिल्ली में 20 से अधिक लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य अक्षय पलड़ा पर भी पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वारदात के बाद झज्जर का डाबोदा गांव गिरोह का ठिकाना बनता है। पुलिस ने शरण देने वाले भी तीन लोगों को चिह्ति किया है।
विज्ञापन
lawrence bishnoi right hand raju bisodi wants to kill salman khan due to black buck poaching
लारेंस बिश्नोई
पुलिस से तीन बार हो चुकी मुठभेड़
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजू गैंग के बदमाशों की दिल्ली और हरियाणा की झज्जर व रोहतक पुलिस से तीन बार मुठभेड़ हो चुकी है। हर बार गिरोह के गुर्गे पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। पहले दिल्ली के नीरज बवाना गैंग से गिरोह की दुश्मनी चली आ रही थी, पर अब उस गैंग से गठजोड़ चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed