फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस वाले का बेटा, शानदार एथलीट...पर थाम ली बंदूक बन गया गैंगस्टर, लव स्टोरी भी फिल्मी

Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
lawrence bishnoi gang member sampat nehra love story
संपत नेहरा
पुलिस वाले का बेटा है और शानदार एथलीट भी, लेकिन बंदूक थाम ली और गैंगस्टर बन गया। इसकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के मोस्टवांटेड गैंगस्टर संपत नेहरा अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया।
lawrence bishnoi gang member sampat nehra love story
संपत नेहरा
दरअसल संपत अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता रहता था और पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड के नंबर के जरिये आंधप्रदेश पहुंच गई। यहां हैदराबाद के साथ लगते शहर साइबराबाद के वेंकटरमन कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद अब एसटीएफ की टीम उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे हरियाणा ला रही है। वहीं ये बात सामने आ रही है कि संपत अब लॉरेंस के साथ-साथ दिलप्रीत के लिए भी शार्प शूटर की तर्ज पर काम कर रहा था।
lawrence bishnoi gang member sampat nehra love story
संपत नेहरा
चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है संपत की प्रेमिका
एसटीएफ एसपी अश्वनी शैणवी ने बताया कि संपत नेहरा वैसे तो चंडीगढ़ में रह रहा था, लेकिन वो मूलत: राजस्थान में राजगढ़ का रहने वाला है। संपत नेहरा की लव स्टोरी भी पूरी फिल्मी है। वह खुद शानदार एथलीट था। चंडीगढ़ पुलिस के ही एक मुलाजिम का बेटा है। लेकिन वह अपराध की दुनिया में ऐसा उतरा कि सीधे गैंगस्टर बन गया। इसी बीच उसे प्यार भी चंडीगढ़ की ही एक लेडी कांस्टेबल से हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lawrence bishnoi gang member sampat nehra love story
संपत नेहरा
जैसे पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने लेडी कांस्टेबल से संपर्क किया। वह काफी समय तक पुलिस को इस धोखे में रखे रही कि वह संपत को सरेंडर के लिए मना लेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और संपत यहां से निकलकर आंध्र प्रदेश तक पहुंच गया था। सूत्रों के अनुसार संपत की हिसार की रहने वाली एक लड़की से बात होती थी। वो कुछ दिन पहले सोनीपत एरिया में आया भी था, जिसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
lawrence bishnoi gang member sampat nehra love story
संपत नेहरा
लेकिन संपत नेहरा हमेशा ही अपनी गर्लफ्रेंड से वॉट्सएप कॉलिंग के जरिये ही बात करता था क्योंकि उसको मालूम था कि अपने नंबर से कॉल करने पर वह पकड़ा जा सकता है। साथ ही वो कुछ दिनों के बाद ही ही अपना नंबर चेंज कर देता था। लेकिन कुछ दिन पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने संपत नेहरा को वॉट्सएप की जगह अपने मोबाइल नंबर से उसके नंबर पर कॉल कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed