{"_id":"57d958864f1c1b912cd48faf","slug":"last-session-of-the-punjab-assembly-rocked-last-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन जबरदस्त हंगामा, स्पीकर पर फेंके कागज, मजीठिया पर जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन जबरदस्त हंगामा, स्पीकर पर फेंके कागज, मजीठिया पर जूता
Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधानसभा के आखिरी सत्र केआखिरी दिन विपक्ष ने जम कर हंगामा किया। नारेबाजी के बीच कांग्रेसी करीब एक घंटे तक स्पीकर पर कागज और किताबें फेंकते रहे। तरलोचन सूंड ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया की तरफ जूता फेंक दिया।
2 of 8
Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की मांग को लेकर कांग्रेसी सोमवार शाम से ही विधानसभा के अंदर धरना दे रहे थे। सुबह अकालियों और सीएम प्रकाश सिंह बादल के आते ही उन्होंने नारेबाजी शुर कर दी। सत्र शुरू होने पर स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने उन्हें अपनी सीटों पर जाने को कहा।
3 of 8
पंजाब विधानसभा सेशन
- फोटो : फाइल फोटो
स्पीकर ने कहा कि उन्हें कई बिल पास करवाने हैं, सदन की कार्यवाही चलने दें। कांग्रेसियों ने नारेबाजी बंद नहीं की तो 10.05 पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 10.20 पर कार्यवाही शुरू हुई तो सुनील जाखड़ ने स्पीकर से कहा कि उन्हें दोनों पक्षों के नेताओं को बिठा कर मसले का हल निकालना चाहिए था, लेकिन वह डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से कुछ और ही निर्देश लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
स्पीकर ने इसे चेयर का अपमान बताया। जाखड़ ने कहा कि पहले अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की बात मानी, फिर वोटिंग करा दी। धरने केदौरान पानी-बिजली तक नहीं था। स्पीकर ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने बिजली और एसी का इंतजाम करवाया। इसी बीच जाखड़ अक्रामक हो गए और स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब विधानसभा सेशन
- फोटो : File Photo
सारे कांग्रेस वेल में खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने हंगामे के चलते प्रश्नकाल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सस्पेंड करने का एलान किया। तभी कांग्रेसियों ने पेपर मिसाइल और किताबें स्पीकर की तरफ फेंकनी शुरू कर दीं। सुरक्षाकर्मियों ने स्पीकर और विधानसभा सचिव का घेरा बना लिया और कांग्रेसियों के हमलों को हाथों से बेअसर किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।