जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते शहीद हुए मेजर को नम आखों से अंतिम विदाई दी गई। शहीद के अंतिम संस्कार पर सभी रोए, देखिए...
2 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए 32 वर्षीय मेजर सतीश दहिया का हरियाणा के नारनौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
3 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
बता दें हरियाणा में नारनौल के रहने वाले 32 वर्षीय मेजर सतीश दहिया मंगलवार शाम को हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। उन्हें श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
4 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
इस हमले में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कमांडिंग अफसर चेतन कुमार चीता समेत 10 जवान जख्मी हुए हैं। इनमें से भी दो की मौत हो गई है। वहीं, चार आतंकियों को मार गिराया गया है।
5 of 10
मेजर सतीश दहिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
नांगल चौधरी खंड के गाव बनिहाड़ी निवासी शहीद मेजर सतीश दहिया हंदवाड़ा ऑपरेशन को लीड कर रहे थे और वे 13 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। वे सात साल पहले सेना में शामिल हुए थे। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। गांव में मेजर के शहीद होने का समाचार मिलते ही मातम पसर गया। पहले घायल होने खबर आई और मंगलवार शाम को ही उनकी मौत की खबर आई।