फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing descriptions of Krishnas childhood pastimes.

Chandigarh News: कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 20 Oct 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing descriptions of Krishnas childhood pastimes.
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास इंद्रेश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, नटखट बाल लीलाओं और घुटनों के बल आंगन में चलने के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


इंद्रेश महाराज ने कीर्तन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों और विवादों में ऊंची आवाज में बोलने से नहीं हिचकिचाते, लेकिन भगवान के नाम का कीर्तन करते समय संकोच करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कीर्तन करने तथा नियमित रूप से प्रभु का स्मरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भक्ति की सकारात्मक तरंगें समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को बढ़ाती हैं।
विज्ञापन


कथा के दौरान इंद्रेश महाराज ने घोषणा की कि अगले वर्ष चंडीगढ़ में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इतना बड़ा धार्मिक आयोजन उनके लिए विशेष अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed