{"_id":"6022d2398ebc3ed24c00dd31","slug":"lakha-sidhana-on-facebook-live-after-deep-sidhu-arresting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद लक्खा सिधाना हुआ लाइव, अब सता रही ये चिंता, पढ़ें- इन लोगों को क्यों कहा धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद लक्खा सिधाना हुआ लाइव, अब सता रही ये चिंता, पढ़ें- इन लोगों को क्यों कहा धन्यवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्खा सिधाना व दीप सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब में बिखर रहे किसान संगठनों को लेकर दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना चिंतित है। उसने अपनी यह चिंता दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद फेसबुक पर लाइव आकर जताई। उसने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब से उठा था लेकिन आज यह दूसरे हाथों में जा रहा है। किसान संगठन बिखर रहे हैं, उन्हें एक साथ आकर आंदोलन को मजबूत करना चाहिए।
2 of 5
लक्खा सिधाना।
- फोटो : फाइल फोटो
फेसबुक के जरिए लक्खा सिधाना ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान के लोग किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए महापंचायत कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में यही सोचा जा रहा है कि कौन गलत है और कौन सही।
3 of 5
लक्खा सिधाना।
- फोटो : फाइल फोटो
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन की पहली आवाज पंजाब से उठी थी। इसके बाद पंजाब की 31 किसान संगठन एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने लग गई थीं लेकिन दिल्ली हिंसा के बाद पंजाब में आंदोलन बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्खा सिधाना।
- फोटो : फाइल फोटो
लक्खा सिधाना ने सभी किसान संगठनों को एक-दूसरे के साथ देने की अपील कर एकजुट होने का आह्वान किया। सिधाना ने अपील की है कि ‘हमें अपने गर्व और आपसी गुस्से को दूर करने के लिए एकजुट होना चाहिए क्योंकि यह पूरे पंजाब का मुद्दा है। मैं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
लक्खा सिधाना।
- फोटो : फाइल फोटो
कई युवाओं ने मार्च किया और मेरे पक्ष में बोला। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।’ लक्खा सिधाना ने सफाई देते हुए कहा कि मैं अपने जीवन को जोखिम में डालूंगा लेकिन मैं अपने लोगों से अविश्वास नहीं करूंगा। बता दें कि दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना दिल्ली हिंसा में आरोपी हैं, जिनकी तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।